अमरीका के अफगानिस्तान की कार्रवाई में १०० तालिबानी खत्म – अमरीका द्वारा ड्रोन हमले शुरू

अमरीका के अफगानिस्तान की कार्रवाई में १०० तालिबानी खत्म – अमरीका द्वारा ड्रोन हमले शुरू

लश्कर गाह – अमरीका और अफगानी सेना ने गझनी, हेल्मंड और कंदहार राज्यों में की कार्रवाई में तालिबान के १०० से अधिक आतंकी मार गिराय है जिनमें तालिबान का बडा कमांडर शामिल है| तालिबान ने शांतिवार्ता का प्रस्ताव ठुकराने के बाद अमरीका और अफगान सरकार ने ये कार्रवाई की| पिछले चोबीस घंटों में अफगानिस्तान के आतंकवाद विरोधी मुहीम ने गती पकडी है जिसमें अमरीका ने ड्रोन हमलों का इस्तमाल शुरू करने की जानकारी सामने आ रही है|

अमरीका और अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान सीमा के करीब राज्यों में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई तीव्र की है| अफगानी सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार हेल्मंड राज्य में जोरदार हवाई हमले किए गए| अमरीकी ड्रोन साथही लडाकू विमानों ने हेल्मंड राज्य के ‘नवझाद’ इलाके में घमासान हमले किए| अमरीका के इन हवाई हमलों में हेल्मंड राज्य का तालिबानी कमांडर ‘अब्दूल मनन’ मारा गया है जिसकी पुष्टी तालिबान प्रवक्ता झबिउल्लाह मुजाहिद ने की| वहीं शांतिवार्ता यही अकेला विकल्प बचा है, इसका अहसास दिलाने के लिए अमरीका ने तालिबान पर ये हमले किए ऐसा अफगानिस्तान में अमरीकी सेना के प्रवक्ता कर्नल डेव्ह बटलर ने कहा|

हेल्मंड राज्य समान अमरीका और अफगानी सेना ने कंदहार और गझनी इन दो राज्यों में तालिबान के ठिकानों पर बडे हमले किए| इनमें से गझनी राज्य में ३५ वहीं कंदहार राज्य में ३७ तालिबानी आतंकी मारे जाने की जानकारी अफगाणी सेना ने दी| अमरीकी लडाकू विमानों ने गझनी राज्य के अन्दार, गेरू, देह याक, काराबाघ इन इलाकों समेत राजधानी गझनी के पास हमले किए| इन हमलों में तालिबान के काफी बेस ध्वस्त हुए ऐसा कहा जाता है| वहीं कंदहार राज्य में एक मोटार पर हुए हमले में तालिबान के आतंकी मारे गए| तालिबान ने इन दोनों हमलों के बारे में प्रतिक्रिया नहीं दी है| लेकिन पिछले चोबीस घंटों में अफगानिस्तान के संघर्ष में तालिबान को बडी मात्रा में जीवितहानी सहनी पडी है|

पिछले महिने अफगान सरकार और तालिबान में शांतिवार्ता के लिए कोशिश की गई थी| अफगानिस्तान के राजनीतिक धारा में शामिल होने की तैयारी में है, ऐसा तालिबान ने स्पष्ट किया था| लेकिन अमरीका की पूरी सेना वापसी के सिवा अफगान सरकार से किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं ऐसा तालिबान ने घोषित किया था| इसके बाद अमरीका?और अफगानिस्तान ने तालिबान पर अपने हमले किए थे|

तालिबान द्वारा ४० लोगों का अपहरण

काबूल – अफगानिस्तान के समागमन राज्य में तालिबानी आतंकियों ने एक बस पर हमले करते हुए ४० लोगों का अपहरण करने की घटना सामने आयी है| तालिबान के नियमों को लॉंघा इसलिए कारनामा की ऐसा कहा जाता है|

अफगानी समाचार पत्र ने दी जानकारी के अनुसार, समानगन राज्य के ‘कुशक दारा’ इलाके में रविवार सुबह तालिबानी आतंकियों ने हमला करते हुए नागरीकों का अपहरण किया| तालिबान के कैद में फसे ४० लोगों की रिहाई के लिए कोशिश की जाएगी, ऐसी जानकारी स्थानिक अफगानी सेना अधिकारी ने दी| पिछले सप्ताह भी तालिबानी आतंकियों ने २५ लोगों का अपहरण किया था|

 

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info