तीन हफ्तों के दौरान नाइजीरिया हुए आतंकी हमलों में १७० लोगों की बलि

तीन हफ्तों के दौरान नाइजीरिया हुए आतंकी हमलों में १७० लोगों की बलि

अबुडा – पिछले तीन हफ्तों में नाइजीरिया के ‘कदूना’ प्रांत में ‘फुलानी’ चरमपंथियों ने किए हमलों में १७० से भी अधिक ख्रिस्तधर्मी बलि हुए है| इस गुटने किए हमलों की वजह से कदूनो प्रांत के हजारों लोग विस्थापित होने की बात कही जा रही है| इस दौरान नाइजीरिया में आतंकी फैला रहे ‘बोको हराम’ इस आतंकी गुट से भी चरमपंथियों का ‘फुलानी’ गुट अधिक खतरनाक होने का दावा स्थानिय यंत्रणा कर रही है|

‘फुलानी’, आतंकी हमला, कदूना, ख्रिस्तधर्मी, स्थानांतर, नाइजीरिया, ww3, बोको हराम

सेंट्रल नाइजीरिया के कदूना प्रांत में ‘इंकिरीमी’, ‘दोगोनोमा’ और ‘उंगवान गोरा’ इन तीन ठिकानों पर फुलानी के आतंकियों ने पिछले हफ्तें में बडा आतंक मचाया| इन गावों में फुलानी के आतंकियों ने ५२ लोगों की हत्या की और वहां पर १४३ घर ध्वस्त किए| उसके बाद इस रविवार और सोमवार के दिन फुलानी के आतंकियोंने ‘उंवान बर्दे’, ‘गामू’, ‘गेर्ती’, ‘कानिकोन’ इन गावों में ८५ लोगों की हत्या की| इस हमलें में मारे गए लोगों को दफन करने के लिए इकठ्ठा हुए ग्रामस्थों पर भी आतंकियों ने हमला किया| इस हमलें में ३५ लोगों की हत्या होने का दावा हो रहा है|

फुलानी संगठन ने ख्रिस्तधर्मियों को लक्ष्य करने का दावा स्थानिय यंत्रणा एवं नागरिक कर रहे है| पिछले तीन हफ्तों में इस संगठन ने ख्रिस्तधर्मी नागरिकों की हत्या करने के साथ वहां पर बने प्रार्थनास्थल भी ध्वस्त किए| इन हमलों की वजह से कदूना प्रांत के नागरिकों में फुलानी के आतंकियों का डर बना है और महिला एवं बच्चों ने सुरक्षित जगह पर स्थानांतर किया है| इसके पहले भी नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने अराजकता निर्माण की थी|

इस दौरान, नाइजीरिया की हुकूमत ही ‘बोको हराम’ की सहायता कर रही है, ऐसे आरोप प्रसारमाध्यमों ने किए थे| पिछले वर्ष नाइजीरिया में लष्कर ने एक विशेष मुहीम हाथ में लेकर ‘बोको हराम’ पर बडी कार्रवाई करके इस आतंकी संगठन पर जीत प्राप्त की थी| लेकिन, इस दावे के बाद नाइजीरिया में आतंकी हमलों की तादाद में बढोतरी होने की बात दिखाई दी थी|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info