बम हमलें होने पर भी ईरान अमरिका के सामने झुकेगा नही – ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी

बम हमलें होने पर भी ईरान अमरिका के सामने झुकेगा नही – ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी

तेहरान – ‘अमरिका ने बम हमलें किए तो भी ठीक है| लेकिन, प्रतिबंध और दबाव के सामने झुंककर ईरान अपनी स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा अमरिका के हवाले नही करेगा’, ऐसा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी इन्होंने कहा है| साथ ही इसके पहले कभी भी तजुर्बा ना हुआ हो ऐसे हमलों के लिए ईरान की जनता तैयार रहे, यह संदेशा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया है| वही अमरिका को ईरान के साथ समझौता करना है, ईरान के विरोध में युद्ध करने में अमरिका को रुचि नही है’, ऐसा अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने घोषित किया है|

पिछले कुछ दिनों से ईरान के सियासी नेता और लष्करी अधिकारी अमरिका, सौदी अरब, यूएई एवं इस्रायल को लक्ष्य करने के संकेत दे रहे है| ऐसे में ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् के वरिष्ठ अधिकारी ने पर्शियन खाडी पर ईरान की पूरी पकड होने की बात कही थी| इस समुद्री क्षेत्र में अमरिकी युद्धपोत ईरान का कुछ भी नुकसान कर नही सकती, यह दावा इस लष्करी अधिकारी ने किया था|

इसे कुछ घंटे नही होते तभी, ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने शुक्रवार के दिन एक कार्यक्रम में बोलते समय अमरिका पर आलोचना की| अमरिका ‘दवाई एवं जरूरती सामान पर प्रतिबंध लगाकर ईरान की जनता को मुश्किल में फंसाने की तैयारी में है| अमरिका के इस दबाव के सामने ईरान की जनता झुंके नही, बल्कि अमरिका के विरोध में जोरदार प्रतिकार खडा करें| अमरिका ने बम हमलें किए और इसमें अपने बच्चों की मौत हुई या वह जख्मी हुए, उन्हें गिरफ्तार किया गया तो भी चलेगा| लेकिन, अपनी आजादी और प्रतिष्ठा अमरिका के हाथ में ना सौंपे’, यह निवेदन राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने किया|

बलिदान यह ईरान की संस्कृति है ईरान के विकास के लिए यह बलिदान ही जरूरी है, ऐसा रोहानी ने कहा| साथ ही ईरान की जनता अमरिका के प्रतिबंधों के विरोध में कडी भूमिका अपनाने की जरूरत होने की बात भी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने इस कार्यक्रम के दौरान कही| ईरान अकेला ही अमरिका, खाडी क्षेत्र के अमरिका के मित्रदेश और इस्रायल को परास्त कर सकता है, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने किया| उदारतावादी यह पहचान रखनेवाले ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इनके इस तीखें बयान के बाद ईरान किसी भी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नही है, दिख रहा है| इस वजह से ईरान-अमरिका समझौता होने की संभावना फिलहाल तो नजर में नही आ रही|

इस दौरान अमरिका ने ईरान पर हमला किया तो इराक, सीरिया, लेबनान और गाजा में ईरान से जुडी आतंकी संगठन ईरान के साथ इस संघर्ष में शामिल हो सकते है, यह धमकी भी हिजबुल्लाह समेत अन्य गुटों ने कुछ दिन पहले ही दी थी|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info