अफगान सेना की कार्रवाई में हजार से भी अधिक तालिबानी ढेर – मारे गए आतंकियों में ३४ पाकिस्तानी

अफगान सेना की कार्रवाई में हजार से भी अधिक तालिबानी ढेर – मारे गए आतंकियों में ३४ पाकिस्तानी

काबुल – पिछले दो हफ्तों से अफगान सुरक्षा दलों ने की कार्रवाई में एक हजार से भी अधिक पाकिस्तान पुरस्कृत तालिबानी आतंकी ढेर हुए है| मारे गए आतंकियों में ३४ पाकिस्तानी आतंकी होने की बात स्पष्ट हुई है| अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी प्रसिद्ध की है| जुलाई २९ से अगस्त ८ के दौरान अफगान सेना और सहयोगी दलों ने यह कार्रवाई की है| पिछले कुछ महीनों से तालिबान ने अफगानिस्तान में हमलों की तादाद और तीव्रता बढाई थी| ऐसे में अफगान रक्षा दलों की कार्रवाई को मिली कामयाबी ध्यान आकर्षित कर रही है|

अफगान सेना, कार्रवाई, अफगान रक्षा मंत्रालय, आतंकी, हवाई हमलें, तालिबान, अफगानिस्तानफिलहाल अमरिका के साथ रशिया, चीन और ईरान तालिबान के साथ शांति चर्चा कामयाब होने के लिए कोशिश कर रहे है| अमरिका के प्रतिनिधी एक ओर शांति समझौता जल्द ही सफल होने के संकेत दे रही है| वही दुसरी ओर शांतिवार्ता में शामिल तालिबान अफगान सरकार और जनता को हमलें करने की धमकी देकर इन हमलों में बेवजह मारे जाने का इशारा अफगान नागरिकों को दे रहा है| कुछ दिन पहले तालिबान ने किए आतंकी हमले में १४ लोगों की बलि गई थी और १४५ लोग जख्मी हुए थे|

इस पृष्ठभूमि पर अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने प्रसिद्ध की हुई जानकारी अहमियत रखती है| जुलाई २९ से अगस्त ८ के दौरान अफगान रक्षा दलों ने कई आपरेशन किए और इस दौरान कुल १,१८६ पाकिस्तान परस्कृत तालिबानी आतंकियों को ढेर किया गया है| इसके अलावा ५६८ आतंकी जख्मी हुए है एवं ५० से अधिक तालिबानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है| साथ ही बडी संख्या में तालिबानी आतंकियों के हथियार भी जब्त किए गए है|

अफगान रक्षा विभाग ने दी जानकारी के नुसार गझनी, हेल्मंड, कंदाहार, कुंडूझ, कुनार समेत १० से अधिक प्रांत में यह कार्रवाई की गई| इस दौरान २३१ हवाई हमलें भी किए गए|

अफगानिस्तान में करीबन एक तिहाई भूमि पर तालिबान का अमल होने की बात समझी जा रही है और ‘आईएस’ जैसी आतंकी संगठन भी अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही है| इस पृष्ठभूमि पर अफगान रक्षा दलों ने की कार्रवाई और इसमें पाकिस्तान पुरस्कृत तालिबानी आतंकियों का नुकसान होना अहम घटना है, यह माना जा रहा है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info