पिछले दस महीनों से मेक्सिको में चल रहे ‘ड्रग वॉर’ में २९ हजार से भी अधिक लोगों की बलि

पिछले दस महीनों से मेक्सिको में चल रहे ‘ड्रग वॉर’ में २९ हजार से भी अधिक लोगों की बलि

मेक्सिको सिटी – मेक्सिको में नशिलें पदार्थों का व्यापार कर रहे गिरोंह से हो रही हिंसा में पिछले दस महिनों में २९ हजार से भी अधिक लोग मारे गए है| वर्ष २०१९ के पहले दस महिनों में इतनी बडी मात्रा में हुई यह हिंसा यानी ‘ड्रग टेररीझम’ होने की गंभीर चेतावनी मेक्सिकन अफसरों ने दी है| कुछ दिन पहले ही अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको में नशिले पदार्थों का व्यापार कर रहे गिरोंह के विरोध में ‘युद्ध’ करने का समय आया है, यह इशारा दिया था|

मेक्सिको के अंतर्गत सुरक्षा विभाग ने बुधवार के दिन देश में हुई हिंसा की घटनाओं की जानकारी घोषित की| वर्ष २०१९ के पहले १० महीनों से मेक्सिको में हुई हिंसा में २९,४१४ लोगों की बलि गई है| पिछले वर्ष की तुलना में इस मामले में हुई मौत की संख्या में दो प्रतिशत से भी अधिक बढोतरी हुई है| जून, जुलाई और अगस्त इन तीन महीनों में सबसे अधिक हिंसा की घटनाएं हुई है| मेक्सिको के अलग अलग हिस्सों में प्रति दिन असौतन १०० लोगों की हत्या हो रही है, यह जानकारी सामने आयी है| मेक्सिको के नए राष्ट्राध्यक्ष आंद्रेस लोपेझ ओब्राडोर ने सत्ता संभालने के बाद देश में हिंसा की घटना में बढोतरी होने की बात पिछले वर्ष से प्राप्त हो रहे आंकडों से स्पष्ट हुई है|

मेक्सिकन अफसरों ने भी इस विषय पर कडी प्रतिक्रिया दर्ज की है| ‘नशिलें पदार्थों का व्यापार कर रहे कार्टेल्स आम जनता का कवच के तौर पर कर र ही है| यह बात यानी ‘ड्रग टेररीझम’ ही है’, यह इशारा टैमोलिपा प्रांत के गव्हर्नर फ्रान्सिस्को गार्सिया ने दिया है| कुछ वर्ष पहले देश के जिस हिस्सों को नशिले पदार्थों का व्यापार और हिंसा की दाह का एहसास नही हुआ था, ऐसे हिस्सों में भी अब बडी मात्रा में हिंसा होने लगी है, यह जानकारी सूत्रों ने दी|

राष्ट्राध्यक्ष आंद्रेस लोपेझ ओब्राडोर ने दिसंबर महीने में सरकार बनाने के बाद सुरक्षा के मुद्दे पर स्थिति में सुधार करने का वादा किया था| पर, इसके बाद पिछले वर्ष से देश की अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था काफी खराब हुई है| मेक्सिको के ‘गुआनजुआतो’ और ‘मेक्सिको सिटी’ में हत्या की मात्रा सबसे अधिक होने से ओब्राडोर ने किए निर्णयों पर सवाल किया जा रहा है|

मेक्सिको में नशिले पदार्थों का व्यापार कर रहे अपराधिक गिरोहों का काफी मजबूत वर्चस्व है| मेक्सिको में ऐसे १० प्रमुख ‘कार्टेल्स’ है और इनमें से पांच से भी अधिक कार्टेल्स के प्रमुखों का या तो पकडा गया है या मार गिराया गया है| पर इस कार्रवाई के बावजूद मेक्सिको में हत्या का सत्र जारी होने की बात दिखाई पडी है|

 

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info