हॉंगकॉंग में फिर से हो रहे है तीव्र प्रदर्शन – प्रशासन को अंतिम चेतावनी देने का प्रदर्शनकारियों ने किया दावा

हॉंगकॉंग में फिर से हो रहे है तीव्र प्रदर्शन – प्रशासन को अंतिम चेतावनी देने का प्रदर्शनकारियों ने किया दावा

हॉंगकॉंग – अब हम मौत आने तक हॉंगकॉंग की आजादी के लिए लडेंगें, यह अंतिम चेतावनी देकर हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारियों ने फिर से व्यापक प्रदर्शन करना शुरू किया है| कुछ दिन पहले चुनाव में प्राप्त हुई कामयाबी और अंतरराष्ट्रीय स्तर से चीन के हुकूमत पर बढ रहे दबाव की पृष्ठभूमि पर हॉंगकॉंग में प्रदर्शनकारी और भी आक्रामक होते रविवार के दिन हुए प्रदर्शनों से स्पष्ट हो रही है| साथ ही सुरक्षायंत्रणाओं ने भी प्रदर्शन रोकने के लिए अलग अलग विकल्पों की तैयारी शुरू की है और पुलिस के कुछ दस्ते ‘एआर-१५ रायफल्स’ के साथ देखे जाने का वृत्त है|

प्रदर्शन, चेतावनी, कम्युनिस्ट पार्टी, प्रदर्शनकारी, कार्रवाई, हॉंगकॉंग, चीन, अमरिकाहॉंगकॉंग के प्रदर्शनों को छह महीने पुरे हो रहे है और इस दौरान प्रदर्शनों का दायरा अधिक से अधिक बढता दिखाई दे रहा है| यह चीन की हुकूमत को हॉंगकॉंग से प्राप्त हुई उम्मीदों से बाहर की चुनौती है और इस मुद्दे पर अब कम्युनिस्ट पार्टी में भी मतभेद बने है| हॉंगकॉंग में लगातार छह महीनों से जारी यह प्रदर्शन राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग के नेतृत्व की नकामयाबी होने की बातचीत चीन के सियासी दायरे में दबे आवाज में हो रही है| इसी बीच हुकूमत का एक गुट हॉंगकॉंग में अंतिम कार्रवाई करके मामला निपटाने की आग्रही भूमिका स्वीकार रहा है|

चीन ने हॉंगकॉंग में स्थानिय प्रशासन के पीछे अपनी पुरी ताकत खडी की है| पर, फिर भी प्रशासन प्रदर्शनों को संभालने में नाकाम साबित हुआ है और यह मुद्दा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के लिए मुश्किलें खडी करने का कारण बनता दिख रहा है| अमरिका और ब्रिटेन जैसे देशों ने हॉंगकॉंग के मुद्दे पर कडी भूमिका अपनाई है और प्रतिबंधों की तैयारी भी शुरू की है| इस वजह से चीन के सामने खडी मुश्किलों में और भी बढोतरी हो रही है|

प्रदर्शन, चेतावनी, कम्युनिस्ट पार्टी, प्रदर्शनकारी, कार्रवाई, हॉंगकॉंग, चीन, अमरिका प्रदर्शन, चेतावनी, कम्युनिस्ट पार्टी, प्रदर्शनकारी, कार्रवाई, हॉंगकॉंग, चीन, अमरिका प्रदर्शन, चेतावनी, कम्युनिस्ट पार्टी, प्रदर्शनकारी, कार्रवाई, हॉंगकॉंग, चीन, अमरिका

दुसरी ओर प्रदर्शनों को छह महीने पुरे होने के बावजूद इन प्रदर्शनों की तीव्रता बरकरार रखकर हॉंगकॉंग की जनता ने एक नया सबक दिया है, यही प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यक्त हो रही है| इस वजह से इन प्रदर्शनों को प्राप्त हो रहा समर्थन लगातार बढता हुआ दिखाई दे रहा है और जापान, तैवान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में से भी हॉंगकॉंग को समर्थन प्राप्त हो रहा है| इसी पृष्ठभूमि पर रविवार से प्रदर्शनों का नया स्तर शुरू हुआ है और शहर का सबसे बडा जनतांत्रिक गुट भी अब इन प्रदर्शनों में शामिल हुआ है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info