अमरिका और चीन ने प्राथमिक स्तर पर किया व्यापारी समझौता मंजूर

अमरिका और चीन ने प्राथमिक स्तर पर किया व्यापारी समझौता मंजूर

वॉशिंग्टन/बीजिंग –  अमरिका और चीन ने एक दुसरे के उत्पादों पर लगाए करों को स्थगित देने का प्रावधान होनेवाले प्राथमिक स्तर के व्यापारी समझौते को मंजुरी दी है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार के दिन ट्विट करके इस समझौते का ऐलान किया| ट्रम्प केट्विटके बाद चीन ने भी वार्तापरिषद में प्राथमिक स्तर का समझौता होने की बात का समर्थन किया है और जनवरी महीने में इस समझौते पर हस्ताक्षर होंगे| यह समझौता अमरिकाचीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के अंत की शुरूआत होने का दावा विश्लेषक कर रहे है|

अमरिका और चीन में पिछले डेढ वर्ष से भी अधिक समय से व्यापारयुद्ध शुरू है| इस व्यापारयुद्ध से चीन की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगा है और इस व्यापारयुद्ध का चीन की अर्थव्यवस्था पर हो रहा असर भी अब स्पष्ट दिखने लगा है| इस वजह से यह व्यापारयुद्ध खतम करने के लिए चीन की बडी कोशिश शुरू थी| इससे पहले दो बार व्यापार समझौता करने के लिए हो रही कोशिशों को झटका लगने से चीन ने व्यापारयुद्ध रोकने के लिए आवश्यक समझौता करने के लिए पहल की थी| पिछले महीने में ट्रम्प ने यह समझौता संभव हो वर्ष २०२० के बाद ही होगा, यह बयान किया था| इसके बाद व्यापार युद्ध अधिक लंबे समय तक चलने के संकेत प्राप्त हुए थे|

पर, बुधवार के दिन ट्रम्प ने चीन के साथ बडा व्यापारी समझौता जल्द ही होने के आसार है, यह दावा भी किया था| इसके बाद फिर से अमरिकाचीन समझौता होने की उम्मीद बढी थी| शुक्रवार के दिन अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ट्विट करके प्राथमिक स्तर यानीफेज के व्यापारी समझौता करने को मंजुरी प्राप्त होने का ऐलान किया| इस समझौते के अनुसार चीन अगले दो वर्षों में अमरिका के कृषी, उत्पाद, उर्जा जैसे अहम क्षेत्र से २०० अरब डॉलर्स से भी अधिक सामान की आयात करेगा| इसमें कृषी क्षेत्र का हिस्सा सबसे अधिक रहने के संकेत प्राप्त हो रहे है| अगले दो वर्षों में इस क्षेत्र से होेनवाली आयात ३२ अरब डॉलर्स से बढाने की शर्त चीन ने स्वीकारी है|

अमरिकी कंपनियों पर चीन को तकनीक हस्तांतरित करने संबंधी तय किए गए नियम शिथिल किए गए है| साथ ही चीन ने चलन के दरों में गिरावट करना भी स्थगित किया है, यह दावा भी अमरिकी अफसरों ने किया| अमरिका के उत्पादों पर चीन ने लगाए कर भी कम एवं रद्द होंगे, यह जानकारी चीन ने साझा की है| इस के बदले में अमरिका भी चीन के उत्पादों पर लगाए जा रहे १६० अरब डॉलर्स के कर रद्द करने के लिए राजी हुई है| पर, चीन के २५० अरब डॉलर्स के सामान की निर्यात पर २५ प्रतिशत कर वसुली करना जारी रखने का निर्णय अमरिका ने किया है|

अमरिका और चीन के बीच हुए इस प्राथमिक स्तर के व्यापारी समझौते का उल्लंघन करने पर यह समझौता रद्द होगा और दुबारा कर वसुली होगी, यह चेतावनी भी अमरिका ने दी है| साथ ही प्राथमिक स्तर के इस समझौते के बाद तुरंत हीफेज के समझौते की बातचीत शुरू करने के संकेत भी दिए गए है|

जागतिक अर्थव्यवस्था के दो प्रमुख देशों के बीच जारी व्यापारी संघर्ष खतम करने के संकेत देनेवाले इस समझौते पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है| अमरिका, यूरोप और एशिया बाजार में इस खबर के साथ ही बडा उछाल दिखाई दिया है|

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info