ईरान की विमान दुर्घटना में साजिश की संभावना – युक्रैन की राष्ट्रीय सुरक्षा समिती के संकेत

ईरान की विमान दुर्घटना में साजिश की संभावना – युक्रैन की राष्ट्रीय सुरक्षा समिती के संकेत

लंदन – ईरान की राजधानी तेहरान से युक्रैन जाने के लिए उडान भरने के बाद ‘बोईंग ७३७’ यात्री विमान की हुई दुर्घटना के पिछे साजिश होने की संभावना व्यक्त की गई है| तकनीकी खराबी के कारण नही, बल्कि राकेट हमला करके यह विमान गिराया गया होगा, यह दावा ब्रिटिश समाचार पत्र ने किया है| तभी, युक्रैन की राष्ट्रीय सुरक्षा समिती के सचिव ‘ओलेक्सि डैनिलोव्ह ने भी दुर्घटना की जगह पर बरामद किए गए रशियन राकेटस् के टुकडों की जांच करना आवश्यक होने का बयान करके ध्यान आकर्षित किया है|

मंगलवार की रात तेहरान से १७६ लोगों समेत इस विमान ने युक्रैन की राजधानी किव्ह जाने के लिए ‘इमाम खोमेनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से उडान भरी थी| इसके बाद मात्र कुछ ही मिनिटों में यह विमान परांद के नजदिक बंजार जमीन पर गिरा था| विमान के इंजन में खराबी होने से यह दुर्घटना होने की बात कही जा रही थी| वैमानिक ने नियंत्रण खोने के कारण ही यह दुर्घटना हुई होगी, यह दावा ईरान ने किया था| इस दौरान वर्णित विमान के मलबे से बराबम ‘ब्लैक बॉक्स रिकार्डर’ बरामद किया गया है और इसे बोईंग कंपनी को यानी अमरिका को सौपना आवश्यक है| पर यह ब्लैक बॉक्स अमरिका को देने से ईरान ने इन्कार किया है|

पर, ईरान के सोशल मीडिया कुछ चौकानेवाली जानकारी सामने आ रही है| जिस जगह पर यह विमान गिरा था, वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित रियासी क्षेत्र में बनें गड्डे से एक राकेट का टुकडा बरामद हुआ है| उसी के विरोधी दिशा में ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् का ठिकाना है| ब्रिटेन के नामांकित समाचार पत्र ने फोटो के साथ यह खबर प्रसिद्ध की है और साथ ही इस दुर्घटना के पीछे साजिश होगी, यह दावा भी किया है|

इसके बाद युक्रैन की राष्ट्रीय सुरक्षा समिती के सचिव डैनिलोव्ह ने भी अपने इस विमान की हुई दुर्घटना के लिए साजिश जिम्मेदारी होने की संभावना ठुकराना मुमकिन ना होने की बात कही है| इस घटना की जांच अभी पुरी नही हुई है| इस वजह से किसी भी प्रकार की संभावना से इन्कार नही कर सकते, यह बयान डैनिलोव्ह ने किया है| साथ ही रियासी क्षेत्र में बरामद किया गया राकेट का हिस्सा प्राप्त करके उसकी जांच करना भी जरूरी होने की बात डैनिलोव्ह ने कही है|

इसी बीच इस विमान की दुर्घटना नही हुई है बल्कि यह विमान हमला करके गिराया गया होगा, ऐसी कडी आशंका पहले ही दुनियाभर के विश्‍लेषकों ने व्यक्त की थी| यह विमान ईरान ने गिराने की बात सामने आती है तो, नजदिकी समय में इसके गंभीर परिणाम होते भी दिख सकते है|

 English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info