‘वुहान व्हायरस’ की चपेट में एक लाख से भी अधिक लोग – ब्रिटेन के ‘इम्पिरियल कॉलेज’ का दावा

‘वुहान व्हायरस’ की चपेट में एक लाख से भी अधिक लोग  – ब्रिटेन के ‘इम्पिरियल कॉलेज’ का दावा

लंदन/बीजिंग/वुहान – चीन में ८० से भी अधिक लोगों की मौत का कारण बनेवुहान व्हायरसकी बिमारी के चपेट में लाख से भी अधिक लोग हो सकते है, यह सनसनीखेज दावा ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने किया है| ब्रिटेन केइम्पिरियल कॉलेज, लंदनके वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है| इन वैज्ञानिकों ने यह दावा करते समय लगातार बढ रही इस बिमारी के फैलने की गति की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है| दो हफ्ते पहले मात्र ४० से ५० मरिज इस बिमारी के चपेट में होने का दावा कर रहे चीन ने अब तीन से छह हजार लोग वुहान व्हायरस से बिमार होने की जानकारी प्रदान कर रहा है| साथ ही दुनिया भर में १२ देशों मेंवुहान व्हायरसके मरिज देखे गए है|

चीन में जनवरी महीने का आखरी सप्ताह और फरवरी महीने के शुरू का समयल्युनार न्यू इयरके तौर पर मनाया जाता है| इस समय में चीन की हुकूमत अधिकृत स्तर पर छुट्टी का ऐलान करती है| चीन के शहरों में रहनेवाले करोडों नागरिक इन्हीं दिनों में अपने गांव पहुंचते है| इसी समय दुनियाभर के पर्यटक बडी संख्या में चीन पहुंचते है| इस कारण इस समय में चीन में सभी यात्रि मार्ग एवं सुविधाओं पर बडा भार होता है| इसी दौरानवुहान व्हायरसकी बिमारी फैल रही है और चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसपर गंभीरता से संज्ञान लिया जा रहा है|

चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने देश के सभी नागरिक एवं यंत्रणाओं को स्थिति गंभीर होने का एहसास कराया है और साथ ही एकता के साथ इस स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का निवेदन किया है| चीन के प्रधानमंत्री ली केकिआंग ने सोमवार के दिन वुहान की यात्रा करकेवुहान व्हायरसका मुकाबला कर रहे वैद्यकिय दल एवं अस्पतालों को भेंट दी| प्रधानमंत्री केकिआंग ने कुछ मरिजों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में पुछताछ करने की जानकारी सूत्रों ने दी| चीन के स्वास्थ्यमंत्री मा शिओवेई नेवुहान व्हायरसकी फैलने की क्षमता काफी ज्यादा होने का दावा किया है|

चीन में वुहान व्हायरस के चपेट में आनेवाले मरिजों की संख्या ,७०० से भी अधिक होने की बात कही जा रही है और इनमें से करीबन ५०० लोगों की स्थिति नाजूक है| देश के अलग अलग हिस्सों में देखे गए संदिग्ध मरिजों की संख्या पांच हजार से भी अधिक होने का दावा किया जा रहा है| मरिजों की संख्या में और बढोतरी ना हो, इस लिए पुरी या आंशिकलॉकडाउनके शहरों की संख्या बढाई गई है और फिलहाल लगभग २० शहरों मेंलॉकडाउनका ऐलान किया गया है| चीन के पडोसी मंगोलिया ने अपनी सीमा क्षेत्र एवं वहां पर हो रही यातायात पुरी तरह से बंद करने का ऐलान किया है|

चीन के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भीवुहान व्हायरसके मरिजों की संख्या बढनी शुरू हुई है| थायलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम इन एशियाई देशों समेत ऑस्ट्रेलिया, अमरिका, कनाडा, फ्रान्स, नेपाल इन करीबन १२ देशों मेंवुहान व्हायरसके मरिज देखे गए है| थायलैंड में आठ, अमरिका एवं ऑस्ट्रेलिया में पांच मरिज होने की जानकारी सूत्रों ने दी| अमरिका, ब्रिटेन, कनाडा एवं भारत ने चीन में मौजुद अपने नागरिकों को स्वदेश लाने की तैयारी की है और इसके लिए विमान तैयार रखने के संकेत भी दिए है|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info