पुरे नाइजेरियन क्षेत्र पर कब्जा किए बिना नही रहेंगे – फुलानी आतंकी गुट की चेतावनी

पुरे नाइजेरियन क्षेत्र पर कब्जा किए बिना नही रहेंगे – फुलानी आतंकी गुट की चेतावनी

अबूजा – ‘नाइजेरिया के भूप्रदेश पर असल में फुलानी जनता का अधिकार है और वह कोई भी छीन नही सकता| हजारों वर्ष पहले फुलानी समुदाय के हाथ में इस पुरे क्षेत्र का कब्जा था| पर, यह इतिहास मिटाया गया| पर, अब इतिहास दुबारा लिखने का अवसर बना है| सोकोटो से अटलांटिक महासागर तक अपने धर्मशत्रू के नियंत्रण में गए पुरे क्षेत्र पर फुलानी फिर से कब्जा करेंगे’, यह इशारा इस आतंकी संगठन का अध्यक्ष ‘बादू सलिसू अहमदू’ ने दिया है| हर दिन बाद भीषण आतंकी हमलों का सामना कर रहे नाइजेरिया की सुरक्षा यंत्रणा फुलानी गुट की इस धमकी की ओर गंभीरता से देख रहे है|

नाइजेरिया में हो रहे वांशिक हमलों के लिए जिम्मेदार फुलानी समुदाय के इस आतंकी संगठन ने दो दिन पहले एक पत्रक जारी किया| इन हफ्ते में ‘प्लैटेउ’ प्रांत में फुलानी आतंकियों ने बिरोम वंश के नागरिकों पर हमला किया था| इस हमले में फुलानी आतंकियों ने १४ लोगों की हत्या की थी| बिरोम नागरिकों पर हुए इस हमले का ‘फुलानी’ प्रमुख अहमदू ने समर्थन किया| साथ ही फुलानी गुट के सैनिक पर भी हमला हुआ तो तिगुना जवाब मिलेगा, यह इशारा भी अहमदू ने दिया|

साथ ही फुलानी का प्रमुख अहमदू ने नाइजेरिया की सरकार के साथ ही अफ्रीका के अन्य देशों को भी धमकाया है| ‘हजारों वर्ष पहले फुलानी वंश के नागरिक प्लैटेउ बेनू क्षेत्र में सबसे पहले स्थायिक हुए थे| इस वजह से इस क्षेत्र के हर एक इंच जमीन पर हमारा ही अधिकार है| यह इतिहास मिटाकर गलत बाते रखीं गई है| पर, इसके आगे यह गलत इतिहास मिटाकर नया इतिहास लिखा जाएगा’, यह बयान अहमदू ने किया है|

साथ ही प्लैटेउ प्रांत के ‘सोकोटो’ शहर से अटलांटिक महासागर के तट तक की पुरी जमीन पर फुलानी कब्जा करेंगे, यह धमकी भी इस आतंकी गुट के प्रमुख ने दी है| इस संघर्ष के लिए फुलानी के सैनिक एवं हर एक चरमपंथी तैयार होने का दावा अहमदू ने किया| इस बारे में किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे, यह भी अहमदू ने स्पष्ट किया|

पर, आतंकी नेता अहमदू गलत जानकारी के जरिए चरमपंथियों को उकसा रहा है, यह दावा नाइजेरिया की सरकार और नेता कर रहे है| १८ वी सदी के दौरान फुलानी वंश के नागरिक नाइजेरिया के प्लैटेउ क्षेत्र में पहुंचे थे| इस वजह से फुलानी आतंकी संगठन नाइजेरिया पर अपना हक जता नही सकते, ऐसा इस देश के नेताओं का कहना है|

इसी बीच, नाइजेरिया में अल कायदा और बोको हराम एवं अल शबाब यह आतंकी संगठन सक्रिय है और पुलानी गुट का भी स्वतंत्र प्रभाव है| यह आतंकी गुट नाइजेरिया में ख्रिस्तधर्मियों को लक्ष्य कर रहा है| दो वर्ष पहले फुलानी आतंकियों ने ख्रिस्तधर्मियों पर काफी बडा हमला किया था|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info