‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी रोकने का अवसर हाथ से छुट रहा है – जागतिक स्वास्थ्य संगठन का इशारा

‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी रोकने का अवसर हाथ से छुट रहा है – जागतिक स्वास्थ्य संगठन का इशारा

जेनीवा/तेहरान/सेऊल/रोम – चीन से फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी रोकने का अवसर धीरे धीरे हाथ से छुठ रहा है और खिडकी बंद होने से पहले शीघ्रता में गतिविधियां करना जरूरी बना है| इस विषाणु की महामारी किसी भी दिशा में आगे बढ सकती है| हम जल्द ही कुछ प्रावधान कर सकते है तो काफी बडे संकट से बचना मुमकिन होगा| पर, अवसर खो दिया तो हमारे सामने गंभीर समस्या खडी हो सकती है’, ऐसा चिंताजनक इशारा जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने दिया है| चीन में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज और मरनेवालों की संख्या कम होने का दावा किया जा रहा है, फिर भी दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान और कनाडा की घटनाओं से इस महामारी की तीव्रता अभी भी कायम होने की बात दिख रही है|

दक्षिण कोरिया में पिछले ४८ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने गंभीर रुप दिखाया है| इस दौरान दक्षिण कोरिया में फैर रही इस महामारी के कारण दो लोगों की मौत हुई है| ऐसे में पिछले २४ घंटों में इस बिमारी के २२९ नए मरिज दक्षिण कोरिया में देखे गए है| यह सभी मरीज दाएगु और शेओंग्दो इन दो शहरों में पाए गए है और दोनों शहरों के नागरिकों की गतिविधियों पर बडी मात्रा में प्रतिबंध लगाए गए है| साथ ही इन शहरों को ‘स्पेशल केअर झोन्स’ घोषित किया गया है| चीन से बाहर ‘कोरोना व्हायरस’ के सबसे अधिक मरीज दक्षिण कोरिया में देखें गए है|

     

खाडी क्षेत्र में ईरान में भी ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी फैलने की गति बढती दिख रही है| इस हफ्ते के शुरू में ईरान की यंत्रणा इस महामारी के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए तैयार नही थी| पर, पिछले तीन दिनों में स्थिति में बडा बदलाव हुआ है और शुक्रवार तक इस महामारी के चपेट में पांच लोगों की मौत होने की बात कही गई है| यह सभी लोगों ने ‘कोम’ शहर में दम तोडा है| इसके अलावा ईरान में फिलहाल कोरोना व्हायरस के २८ मरीज मौजूद है| इनमें से अधिकांश मरीजों का चीन से संबंध ना होने का दावा ईरानी यंत्रणा कर रही है और इससे ईरान में देखी गई कोरोना व्हायरस की मौजुदगी की रहस्यता बनी है|

यूरोप में अब इटली में भी ‘कोरोना व्हायरस’ का दायरा बढने के संकेत प्राप्त हुए है| कुछ दिन पहले उत्तर इटली के ‘वेनेटो’ शहर में दाखिल हुए एक ७८ वर्ष के मरीज की कोरोना व्हायरस के चपेट में आने से मौत होने की जानकारी स्थानिय मंत्री ने दी थी| साथ ही लोम्बार्डी प्रांत में १४ नए मरीज देखे गए है और यह महामारी फैलने का खतरा बढ रहा है| इस खतरे को रोकने के लिए लगभग १० शहरों में ‘लॉकडाउन’ घोषित किया गया है और यातायात समेत कई गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई है|

ईरान की यात्रा करनेवाले एक ३० वर्ष के कनाडा की युवती को ‘कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिया है और यह घटना काफी गंभीर होने की जानकारी वैद्यक क्षेत्र से संबंधित विशेषज्ञ ने साझा की है| इस युवती को चपेट में लेने से कनाडा में मौजूद कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या बढकर नौ हुई है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info