अमरिका के ‘ओहिओ’ प्रांत में ‘कोरोना व्हायरस’ से एक लाख मरीज – स्वास्थ्य यंत्रणा के प्रमुख का दावा

अमरिका के ‘ओहिओ’ प्रांत में ‘कोरोना व्हायरस’ से एक लाख मरीज – स्वास्थ्य यंत्रणा के प्रमुख का दावा

वॉशिंग्टन  – अमरिका के ‘ओहिओ’ प्रांत में ‘कोरोना व्हायरस’ से पीडित मरीजों की संख्या एक लाख से भी अधिक हो सकती है, ऐसा सनसनीखेज दावा स्थानिय स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख ने किया है| ओहिओ के स्वास्थ्य विभाग के संचाल एमी ऐक्टन ने गुरूवारी वार्तापरिषद में यह दावा करते समय स्थानिय यंत्रणा के हाथ में मरीजों के पुख्ता आंकडे नही है, यह बात स्वीकार करके उन्होंने चौकाया है| उनके इस बयान से अमरिका में ‘कोरोना व्हायरस’ का दायरा काफी बडा होने के दावें की पुष्टी होती दिख रही है|

अमरिका में पीछले कुछ दिनों में कोरोना व्हायरस के मरीजों की एवं इस महामारी से हो रही मौत की संख्या लगातार बढ रही है| गुरूवार के दिन अमरिका में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या १,८०० से भी अधिक होने की जानकारी साझा की गई है और इस दौरान ४० लोगों की मौत हुई है| अमरिका में स्थित नामांकित स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं अफसर देश में फैल रही कोरोना व्हायरस की महामारी को लेकर लगातार गंभीर चेतावनी दे रहे है और वर्तमान स्थिति में लाखों लोगों को कोरोना व्हायरस की महामारी चपेट में ले सकती है, यह डर भी जताया जा रहा है|

ओहिओ के स्वास्थ्य प्रमुख ने सार्वजनिक की हुई जानकारी इसी का हिस्सा है| औहिओ राज्य की जनसंख्या १.१० करोड से भी अधिक है और कम से कम एक प्रतिशत लोग इस महामारी के चपेट में हो सकते है| इसी का मतलब ओहिओ राज्य में एक लाख से भी अधिक नागरिक ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज होने की संभावना है, यह बयान एमी ऐक्टन ने किया| ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी अमरिका में कई दशकों से पहुंची बडी महामारी होने का इशारा ऐक्टन ने दिया है|

ओहिओ में फिलहाल कोरोना व्हायरस के पांच मरीज देखें गए है और ५० से भी अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info