कोरोना व्हायरस की महामारी रोकने के लिए अमरिका में ‘नैशनल इमर्जन्सी’ का ऐलान – ५० अरब डॉलर्स की अतिरिक्त सहायता करने की भी हुई घोषणा

कोरोना व्हायरस की महामारी रोकने के लिए अमरिका में ‘नैशनल इमर्जन्सी’ का ऐलान – ५० अरब डॉलर्स की अतिरिक्त सहायता करने की भी हुई घोषणा

वॉशिंग्टन – जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने ‘कोरोना व्हायरस’ को महामारी घोषित करने के बाद अमरिका ने भी अब?इस महामारी को रोकने के लिए तेज कदम उठाना शुरू किया है| शुक्रवार के दिन अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी रोकने के लिए देश में ‘नैशनल इमर्जन्सी’ घोषित की है| नैशनल इमर्जन्सी का ऐलान करने के साथ ही अमरिका के राज्य और स्थानिय प्रशासन को ५० अरब डॉलर्स की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई है|

‘कोरोना व्हायरस की महामारी रोकने के लिए अमरिका पुरी ताकत के साथ कोशिश करेगी| इसी उद्देश्य से हम राष्ट्रीय आपात्काल का ऐलान कर रहे है’, यह बयान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया| इस दौरान ट्रम्प ने अमरिका के स्वास्थ्यमंत्री को ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ प्रदान कर रहे है, यह भी स्पष्ट किया| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की इस घोषणा की सकारात्मक गुंड अमरिकी शेअर बाजार में सुनाई दी है और शुक्रवार के कारोबार में शेअर बाजार में नौ प्रतिशत उछाल दिखाई दिया है| अमरिकी फेडरल रिजर्व्ह ने शेअर बाजार में देखी गई ऐतिहासिक गिरावट रोकने के लिए इससे पहले डेढ ट्रिलियन डॉलर्स की सहायता घोषित की थी|

अमरिका के ५० राज्यों में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी फैल चुकी है और देश में कोरोना व्हायरस के अबतक २,२९९ मरीज देखें गए है| साथ ही अमरिका में कोरोना व्हायरस के कारण हुई मौत की संख्या ५० से भी अधिक हुई है| अमरिकी स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं अफसरों ने देश में देखें गए मरीज और हो रही मौत की संख्या में तेज बढोतरी हो सकती है, ऐसे इशारें लगातार देना शुरू किया है| दो दिन पहले ही अमरिका के ओहिओ प्रांत के स्वास्थ्य प्रमुख ने राज्य में ‘कोरोना व्हायरस’ के एक लाख मरीज हो सकते है, यह डर व्यक्त किया था|

इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया हुआ ऐलान अहम साबित होता है| आपात्काल का ऐलान करने से पहले ट्रम्प ने शुक्रवार की रात से ही यूरोप के यात्रियों पर ‘ट्रैव्हल बैन’ लगाने का निर्णय घोषित किया था| यूरोप से आनेवाली एवं यूरोप जाने के लिए उडान भरनेवाले सभी विमानों की यात्रा १ महीने के लिए बंद की गई है| इस पर यूरोपिय देशों में आक्रामक प्रतिक्रिया उमड रही थी| पर, ट्रम्प अपने निर्णय पर कायम है और उन्होंने इससे पहले चीन पर लगाए ‘ट्रैव्हल बैन’ के निर्णय का भी समर्थन किया था|

आपात्काल का ऐलान करते समय ट्रम्प ने लोगों को डरें नही और अमरिकी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाईट से जरूरी जानकारी प्राप्त करके आगे के कदम उठाए, यह निवेदन किया है| साथ ही हम अगले कुछ दिनों में ‘कोरोना व्हायरस’ का परिक्षण करेंगे, यह संकेत भी दिए है| पीछले कुछ दिनों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के संपर्क में आनेवाले जनप्रतिनिधि एवं प्रशासकीय अफसर कोरोना व्हायरस से पीडित होने की बात स्पष्ट हुई थी| इस वजह से ट्रम्प भी कोरोना व्हायरस की जांच करें, यह मांग होने लगी थी|

ट्रम्प की लडकी इवांका ट्रम्प ने ‘कोरोना व्हायरस’ के महामारी की पृष्ठभूमि पर ‘सेल्फ आयसोलेशन’ में जाने का निर्णय किया है, ऐसी खबर भी प्राप्त हुई है|

‘कोरोना व्हायरस’ की पृष्ठभूमि पर ट्रम्प ने किया ‘नैशनल डे ऑफ प्रेयर’ का ऐलान

रविवार, १५ मार्च के रोज ‘नैशनल डे ऑफ प्रेयर’ का ऐलान करना यह अपने लिए काफी सम्मान की बात है, यह बयान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है| ‘अमरिका के इतिहास में हम सभी लोगों ने देश की सुरक्षा और ताकत के लिए हमेशा ईश्वर पर श्रद्धा रखी है| अमरिका के नागरिक कही भी हो, फिर भी वह रविवार के दिन धार्मिक कार्य के लिए प्रार्थना करने के लिए समय निकालें| हम सभी एक हुए तो यकिनन जीत हासिल प्राप्त करेंगे’, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिकी जनता को प्रार्थना करने के लिए निवेदन किया|

अमरिका में प्रतिवर्ष मई महीने के पहले गुरूवार के रोज ‘नैशनल डे ऑफ प्रेयर’ मनाया जाता है| पर, इस महामारी की पृष्ठभूमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इस परंपरा में बदलाव किया है| 

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info