‘कोरोना व्हायरस’ महामारी का फैलाव रोकने के लिए जागतिक समुदाय ने उठाए कडे कदम

‘कोरोना व्हायरस’ महामारी का फैलाव रोकने के लिए जागतिक समुदाय ने उठाए कडे कदम

जेनीवा/पैरिस/वॉशिंग्टन – चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना व्हायरस की महामारी मात्र दो महीनों में १५० से भी अधिक देशों में फैल चुकी है| इस महामारी ने अबतक डेढ लाख से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है इससे बीमारी के लगभग छह हजार मरीजों की मौत हुई है| इस पृष्ठभूमि पर जागतिक समुदाय ने आक्रामक प्रावधान किए है और इसमें ‘लॉकडाउन’ समेत ‘पब्लिक हेल्थ इमर्जन्सी’ का ऐलान, ‘स्पेशल डिझास्टर झोन्स’ घोषित करने के साथ सेना की तैनाती एवं विशेष आर्थिक सहायता करने का समावेश है|

 

जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने पीछले हफ्ते में ‘कोरोना व्हायरस’ को जागतिक महामारी घोषित किया था| यह ऐलान करते समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर्याप्त गंभीरता से इस महामारी की ओर ध्यान ना देने से ही यह स्थिति उभरी है, यह एहसास कराया था| साथ ही इसके आगे यह महामारी और ना फैले इसलिए सभी लोगों को एक होकर काम करने की जरूरत है और इसके लिए आवश्यक प्रावधानों का दायरा बढाने का निवेदन किया| इसके बाद कई देशों ने जरूरी प्रावधान करना शुरू किया है और इस पर अमल भी शुरू हुआ है|

‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव चीन के अलावा यूरोप में काफी तेज हुआ है और इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रान्स, स्वित्जर्लैंड, नॉर्वे एवं ब्रिटेन का काफी बडा नुकसान हुआ है| इटली में २१ हजार से भी अधिक मरीज देखें गए है और १,४०० लोगों की मौत हुई है| इटली सरकार ने पीछले हफ्ते में पुरे देश में ‘लॉकडाउन’ का ऐलान किया था| पर, इसके बाद भी इस देश में कोरोना के मरीज और हो रही मौत की संख्या में लगातार बढोतरी होती दिखाई दे रही है| पीछले २४ घंटों में इटली में ३,४०० से भी अधिक मरीज देखें जाने की जानकारी स्थानिय यंत्रणाओं ने साझा की है|

इटली के अलावा स्पेन में भी ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव तेज होने की बात सामने आयी है| शनिवार के दिन स्पेन में कोरोना व्हायरस के लगभग डेढ हजार नए मरीज देखें गए और इस बिमारी से कुल २०० लोगों की मौत होने की जानकारी सूत्रों ने साझा की| स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ की पत्नी भी ‘कोरोना व्हायरस’ की चपेट में होने की खबर प्राप्त हुई है| कोरोना के मरीज ओर इससे हो रही मौत की संख्या बढोतरी होने से शुरू में मात्र ‘इमर्जन्सी’ का ऐलान करने के बाद अब स्पेन ने भी इटली की तरह पुरा ‘लॉकडाउन’ घोषित किया है|

यूरोप के अन्य देशों ने भी इस पर आक्रामक कदम उठाना शुरू किया है| फ्रान्स ने होटल, सिनेमा थिएटर कैफेज् और आम कारोबार के व्यवसाय बंद रखने के आदेश जारी किए है| साथ ही लंबी यात्रा और यातायात पर प्रतिबंध लगाने के संकेत भी फ्रान्स की सरकार ने दिए है| फ्रान्स के प्रधानमंत्री एदुआर्द फिलिप ने वर्तमान में उभरी ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी इस शतक का सबसे बडा स्वास्थ्य संकट होने की चिंता जताई है|

जर्मनी में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या पांच हजार तक जा चुकी है और ब्रिटेन में भी इस महामारी का दायरा बढता दिखाई देने लगा है| २४ घंटों में कोरोना व्हायरस की महामारी से ब्रिटेन में मृत्यु होनेवाले लोगों की संख्या ११ से बढकर २१ हुई है| इस पृष्ठभूमि पर ब्रिटीश सरकार ने इस महामारी को नियंत्रण प्राप्त करने के लिए सेना तैनात करने के संकेत दिए है|

ऑस्ट्रिया के चान्सेलर सेबॅस्टियन कर्झ ने लोगों के जमाव पर पाबंदी लगाई है और पांच या अधिक लोगों को इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगाए है| रोमानिया ने आपात्काल जारी करने के संकेत दिए है और झेक रिपब्लिक ने देश के सभी लोगों की जांच करेन की तैयारी शुरू की है| स्लोव्हाकिया ने अपने देश की सीमा बंद करने की खबर सामने आयी है| यूरोप की कई विमान कंपनियों ने अमरिका और एशियाई देशों की उडान रोकने का ऐलान किया है|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info