‘वुहान’ जैसी स्थिति पुरी दुनिया में निर्माण होगी – चीन के विशेषज्ञों का इशारा

‘वुहान’ जैसी स्थिति पुरी दुनिया में निर्माण होगी – चीन के विशेषज्ञों का इशारा

कोरोना व्हायरस की महामारी ने चीन के ‘वुहान’ में जैसी स्थिति निर्माण की थी, वैसी ही भयंकर स्थिति इस महामारी का प्रवेश हुए देशों में निर्माण होगी, ऐसा इशारा चीन के विशेषज्ञों ने दिया है| वर्ष २००३ में फैली सार्स की महामारी का सामना करते समय चीन की यंत्रणाओं की मर्यादाओं पर उंगली रखनेवाले विशेषज्ञ डॉ.झॉंग नैन्शैन ने यह दावा किया है|

संभव हो अप्रैल महिने तक चीन में फैली कोरोना व्हायरस की महामारी खतम होगी, यह अपना अंदाजा होने की बात डॉ.नैन्शैन ने कही है| पर, चीन के बाहर इस महामारी का फैलाव काफी भयंकर मात्रा में बढ रहा है| यह देखें तो इस महामारी का उगम जहां पर हुआ, उस वुहान में जैसी स्थिति बनी थी वैसी ही स्थिति अन्य देशों में बन सकती है| समय पर इस महामारी को रोका नही तो स्थिति और भी डरावनी होगी, यह इशारा इस विशेषज्ञ ने दिया है|

अभी भी कुछ लोग यह समस्या काफी बडी नही है, इसी समझ में है| इस वजह से वह अपने व्यवसाय के कारण अन्य देशों में यात्रा कर रहे है, यह चिंता का विषय है| इस कारण अधिक चौकन्ना होकर कडी वैद्यकीय जांच करना जरूरी बना है| फिलहाल इतना ध्यान नही रखा जा रहा है, यह आरोप डॉ.झॉंग नैन्शैन ने किया है|

चीन के विशेषज्ञ यह चेतावनी दे रहे है, फिर भी चीन ने इस विषाणु से संबंधित सच्चाई छुपाने से दुनिया पर इस महामारी का संकट आ गिरा है, यह आरोप हो रहे है| इस आरोप से स्वयं को रिहा करने के लिए चीन यह विषाणु अमरिकी सेना ने फैलाया होने का दावा करने लगा है| अब चीन के विशेषज्ञ इस विषाणु का दुनिया भर में हुआ फैलाव अन्य देशों की बेफिकीरी का नतिजा होने का दावा करके अपने देश को आरोपों से रिहा करने की कोशिश में जुटे होने की बात डॉ.झॉंग नैन्शैन ने किए दावे से फिर एक बार सामने आ रही है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info