पिछले हफ़्ते में तालिबान ने किए हमलों में ४०० अफ़गान सैनिकों की मौत

पिछले हफ़्ते में तालिबान ने किए हमलों में ४०० अफ़गान सैनिकों की मौत

काबुल – तालिबान ने पिछले हफ़्ते में अफ़गान सुरक्षा बलों पर २२२ हमलें किए हैं और इस दौरान ४०० से भी अधिक लोग मारे गए हैं। अफ़गानिस्तान के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय ने ही यह जानकारी साझा की हैं। इसी बीच, रविवार की रात अफ़गान सुरक्षा बल और तालिबान के आतंकियों की मुठभेड़ होने की ख़बर प्राप्त हुई है। साथ ही, अफ़गान सरकार और तालिबान के बीच चर्चा शुरू होगी, ऐसी भी ख़बरें प्राप्त हो रही हैं।

अफगाणिस्तान, दहशतवादी हल्ला, तालिबानईद की पृष्ठभूमि पर २४ मई के दिन तालिबान ने युद्धविराम का ऐलान किया था। यह युद्धविराम हटाने के बाद तालिबान ने अफ़गानिस्तान में दोबारा हमलें शुरू किए हैं। पिछले हफ़्ते में इन हमलों की तीव्रता बढ़ी है, ऐसा अफ़गानिस्तान के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है। शनिवार के दिन अफ़गानिस्तान में हुए दो आतंकी हमलों में १८ लोग मारे गए। वहीं, इससे पहले अफ़गानिस्तान में स्थित एक प्रार्थनास्थल के बाहर हुए बम धमाके में ४ लोगों की मौत हुई। इन सभी हमलों के लिए तालिबान ही ज़िम्मेदार होने का आरोप अफ़गानिस्तान के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय ने किया है।

इसी बीच पिछले हफ़्ते में तालिबान ने अफ़गान सुरक्षा बलों पर २२२ हमलें किए हैं और इस दौरान ४०० से भी अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी अंतर्गत सुरक्षा मंत्रालय ने साझा की। अभी इस पर तालिबान का बयान प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन, इसी बीच अफ़गान सरकार और तालिबान की चर्चा होगी, ऐसीं ख़बरें प्राप्त हो रही हैं। इस चर्चा की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं। लेकिन, अफ़गानिस्तान में शुरू हुई हिंसा की पृष्ठभूमि पर, अफ़गान सरकार और तालिबान की चर्चा किस हद तक सफ़ल होगी, यह सवाल अभी से पूछा जा रहा है। तालिबान ने अफ़गान सुरक्षा बलों पर हमलें करना बंद नहीं किया, तो अमरीका तालिबान के साथ किए शांति समझौते पर पुनर्विचार करेगी, यह बात अमरीका ने स्पष्ट की है। कुछ दिन पहले ही तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमलें करके अमरीका ने इस संगठन को कड़ी चेतावनी दी थी।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info