ऑस्ट्रेलिया में हुए सायबर हमलों के पीछे चीन का हाथ होने का माध्यमों ने किया दावा

ऑस्ट्रेलिया में हुए सायबर हमलों के पीछे चीन का हाथ होने का माध्यमों ने किया दावा

कैनबेरा – ऑस्ट्रेलिया की सरकारी, राजनीतिक यंत्रणा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवश्‍यक सेवाओं पर सायबर हमलें हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इन हमलों की जानकारी साझा करके, इन सायबर हमलों के पीछे एक देश का हाथ होने के संकेत दिए हैं। ऑस्ट्रेलियन माध्यम और अभ्यासगुटों ने, इन सायबर हमलों के पीछे चीन का ही हाथ होने के आरोप किए हैं। लेकिन, चीन ने ये आरोप ठुकराए हैं। पहले ही कोरोना के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया और चीन के संबंधों में काफ़ी तनाव बना है। अब सायबर हमलों के मुद्दे पर यह विवाद और भी बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया, सायबरहल्ले, चीन

पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया में सरकारी, सियासी, व्यवसायिक, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की यंत्रणाओं पर सायबर हमलें होने की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री ने यह घोषित कर, इस क्षेत्र की सुरक्षा अधिक मज़बूत करने के आदेश दिए। ऑस्ट्रेलियन सुरक्षा यंत्रणाओं ने इन हमलों की जाँच शुरू की है। ये सायबर हमलें चीन ने ही किये हैं, ऐसी चर्चा ऑस्ट्रेलिया के सियासी दायरे के साथ प्रसार माध्यम और अभ्यासगुटों में शुरू हुई है।

पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया की संसद पर सायबर हमला हुआ था। उस समय भी ऑस्ट्रेलिया ने चीन की ओर निर्देश किया था। इसके कुछ दिन बाद, इस हमले के पीछे चीन के हैकर्स ही थे, यह बात स्पष्ट हुई थी। इस वजह से अब चीन ने ही ऑस्ट्रेलिया पर सायबर हमलें किए हैं, यह दावा ऑस्ट्रेलियन यंत्रणाएँ कर रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया, सायबरहल्ले, चीन

चीन के विदेश मंत्रालय ने, ऑस्ट्रेलिया ने रखे ये आरोप ठुकराए हैं। ये आरोप बेबुनियाद और पागलपन होने का बयान चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है। ऑस्ट्रेलिया की ‘स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इन्स्टिट्युट’ से यंत्रणा हैक हुई है। इस इन्स्टिट्युट को अमरिकी कंपनी आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ऐसा उल्टा आरोप चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है। फिलहाल विश्‍वभर में जानबूझकर चीनविरोधी प्रतिमा तैयार की जा रही है, यह बयान भी चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने, कोरोना महामारी की स्वतंत्र और गहराई से जाँच करने की माँग की थी। उसके बाद, ऑस्ट्रेलिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, यह चेतावनी चीन ने दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने चीन के ऐसें धमकाने की परवाह नहीं की थी। साउथ चायना सी में ऑस्ट्रेलिया ने अमरीका के साथ युद्धाभ्यास करके चीन को चेतावनी दी थी। इसके बाद चीन ने अपने नागरिकों को, ऑस्ट्रेलिया की यात्रा टालने की सूचना की थी।

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info