अफ़गान सेना की कार्रवाई में ५८ तालिबानी ढ़ेर

अफ़गान सेना की कार्रवाई में ५८ तालिबानी ढ़ेर

काबुल – अफ़गान सेना ने कंदहार और फराह प्रांत में कारवाई करके ५८ तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है। इसके बाद शनिवार के दिन तालिबान के हमले में १२ अफ़गान सैनिक मारे गए। इसी बीच अफ़गानिस्तान में बड़ी मात्रा में आतंकी गतिविधियां करके तालिबान ने शांतिवार्ता को खतरे में धकेला है, ऐसी आलोचना अमरीका ने की है। फिर भी अफ़गानिस्तान में जारी इस संघर्ष पर बातचीत के ज़रिये विकल्प ढूँढ़ने के संकेत बायडेन प्रशासन ने दिए हैं।

अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही अफ़गान सेना ने तालिबान के वर्चस्व वाले कंदहार प्रांत में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वहां के दांड़, अरघांदाब और पंजवायी जिलों में स्थित तालिबान के ठिकानों पर हमले करके कम से कम ५२ आतंकियों को ढ़ेर किया। इसके अलावा आतंकियों से १९ बम बरामद करके उनके तीन बंकर्स भी नष्ट किए गए।

इसी बीच ईरान की सीमा से करीब फराह प्रांत में अफ़गान सेना के हेलिकॉप्टर्स ने तालिबान के वाहन को लक्ष्य किया। इस कार्रवाई में चार तालिबानी आतंकी ज़गह पर ही मारे गए। एक ही दिन में की गई इस कार्रवाई के दौरान चार अफ़गान सैनिक भी मारे गए। इस कार्रवाई के बाद आगबबूला हुए तालिबान ने नानंगरहार प्रांत में अफ़गान सेना के अड्डे पर आत्मघाती हमला किया और इस हमले में आठ सैनिकों के मारे जाने की जानकारी अफ़गान सुरक्षा यंत्रणा ने प्रदान की है। तालिबान का प्रवक्ता ज़बिउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकारी है।

अफ़गान सरकार के साथ बातचीत कर रही तालिबान अफ़गानिस्तान में आतंकी हमलें करके युद्धविराम के समझौते का उल्लंघन कर रही है, ऐसा आरोप अफ़गान सरकार कर रही है। बीते वर्ष से तालिबान के हमलों में काफी तेज़ बढ़ोतरी हुई है और अफ़गान सुरक्षा यंत्रणाओं को ही तालिबान लक्ष्य कर रही है, ऐसा आरोप अफ़गान सरकार कर रही है। तालिबान ने भी अमरीका के खिलाफ युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप करके ईरान के साथ चर्चा शुरू की है।

अमरीका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने अफ़गानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। अफ़गानिस्तान में हो रही हिंसा की वजह से वहां से अमरिकी सेना की वापसी के लिए देरी हो सकती है, ऐसे काफी अहम संकेत किरबाय ने दिए हैं।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info