नाइजीरिया में आतंकी संगठन ने किया ३०० से अधिक महिला छात्राओं का अपहरण

नाइजीरिया में आतंकी संगठन ने किया ३०० से अधिक महिला छात्राओं का अपहरण

अबुजा – नाइजीरिया के वायव्य हिस्से के जामफारा प्रांत में आतंकियों ने माध्यमिक स्कूल पर हमला करके ३०० से अधिक महिला छात्राओं का अपहरण किया है। बीते दस दिनों में इस क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिला छात्राओं का अपहरण होने की यह दूसरी घटना है। इन महिला छात्राओं का अपहरण करने के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम ज़िम्मेदार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी बीच इस घटना के दो दिन पहले आतंकियों ने किए हमले में ३६ लोग मारे गए थे।

नाइजीरिया

जामफारा प्रांत के जानेबे गांव में महिला छात्राओं के लिए स्वतंत्र माध्यमिक स्कूल शुरू किया गया था। इस स्कूल में महिला छात्राओं के लिए शिक्षा के अलावा रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। गुरूवार देर रात आतंकियों ने इस स्कूल पर हमला किया। इस हमले के समय स्कूल में तीन सौ से अधिक महिला छात्राएं मौजूद थीं। स्थानीय प्रशासन ने इस हमले के बाद आतंकियों ने अपहरण की महीला छात्राओं की पुख्ता संख्या प्रदान नहीं की है। लेकिन, यहां के शिक्षक ने नाम ना बताने की शर्त पर साझा की हुई जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बंदुक के धौंस पर ३०० से अधिक महिला छात्राओं का अपहरण किया है।

इस अपहरण की घटना से पहले आतंकियों ने यहां पर स्थित सेना की सुरक्षा चौकी पर हमला किया। इस हमले में नाइजीरियन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा यंत्रणा के सहयोग से अपहरण की गई महिला छात्राओं की खोज़ शुरू की है। एक हफ्ते पहले आतंकियों ने उत्तरी नाइजीरिया में एक स्कूल पर हमला करके महिला छात्राओं का अपहरण किया था। इन दोनों अपहरणों की घटनाओं की ज़िम्मेदारी अभी किसी भी संगठन ने स्वीकारी नहीं है। लेकिन, इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकी संगठन बोको हराम ही इन अपहरणों के पीछे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बोको हराम के आतंकी पैसों के लिए महिला छात्राओं का अपहरण करते हैं।

इससे पहले दिसंबर में आतंकियों ने कात्सिना प्रांत के कंकारा इलाके से ३०० से अधिक महिला छात्राओं का अपहरण किया था। बोको हराम के आतंकी इन महिला छात्राओं का इस्तेमाल ‘चाईल्ड सोल्जर’ की तरह कर सकते हैं, ऐसा ड़र व्यक्त किया गया था। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र गूँज सुनाई दे रही थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद आतंकियों ने इन महिला छात्राओं को रिहा कर दिया।

इसी बीच, बीते कुछ महीनों से नाइजीरिया और नायजर की सीमा के करीबी प्रांत में बोको हराम की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info