अलास्का से ‘ब्लैक सी’ तक रशियन विमानों की आक्रामक गतिविधियाँ

अलास्का से ‘ब्लैक सी’ तक रशियन विमानों की आक्रामक गतिविधियाँ

मास्को/वॉशिंग्टन – अमरीका के साथ नया शीतयुद्ध के लिए तैयार होने का इशारा दे रही रशिया ने इसकी रिहर्सल शुरू करने के संकेत दिए हैं। सोमवार के दिन रशियन बॉम्बर्स, लड़ाकू और गश्‍त लगानेवाले विमानों ने आर्क्टिक क्षेत्र में अलास्का से ‘ब्लैक सी’ की हवाई सीमा तक आक्रामक गतिविधियाँ करके अपनी ताकत दिखाई है। एक ही दिन में रशिया के नौं विमानों ने इस तरह से उड़ान भरने का यह पहला अवसर होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद अमरीका की यूरोपियन कमांड ने ‘हायेस्ट अलर्ट’ जारी करने का ऐलान किया है।

अमरीका में सरकार बदलने के बाद राष्ट्राध्यक्ष का पदभार स्वीकारने पर ज्यो बायडेन ने रशिया के खिलाफ काफी आक्रामक भूमिका अपनाई है। युक्रैन, नॉर्ड स्ट्रीम २ पाईपलाईन, एलेक्सी नैवेल्नी का मामला और सायबर हमलों जैसे मुद्दों पर बायडेन प्रशासन लगातार रशिया को लक्ष्य कर रहा है। बीते महीने में एक साक्षात्कार के दौरान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का ज़िक्र बतौर हत्यारा करके उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह इशारा भी दिया था। नाटो की हाल ही में हुई बैठक में भी अमरीका के विदेशमंत्री ने रशिया को लक्ष्य किया था।

इस पृष्ठभूमि पर रशिया ने आर्क्टिक से ‘ब्लैक सी’ तक के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश ध्यान आकर्षित करती है। बीते कुछ वर्षों में रशियन विमान, युद्धपोत एवं पनडुब्बियों की यूरोपियन देशों के करीब जारी गतिविधियाँ बड़ी मात्रा में बढ़ने की बात लगातार सामने आयी थी। युक्रैन के क्रिमिआ प्रांत पर कब्ज़ा करने के बाद अमरीका और यूरोप ने लगाए प्रतिबंध और इसके साथ ही शुरू की हुई लष्करी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर यह बात स्पष्ट तौर पर दिखाई दी थी। अमरीका और नाटो ने इस मुद्दे पर लगातार इशारे देने के बावजूद रशिया ने अपनी गतिविधियों का समर्थन किया था।

सोमवार के दिन रशिया ने ‘नॉर्थ सी’ में नॉर्वे की सीमा के करीब एक के बाद एक चार ‘बॉम्बर्स’ रवाना करने की बात सामने आयी। शुरू में दो ‘टीयू-९५ बिअर बॉम्बर्स’ नॉर्थ सी के दक्षिणी क्षेत्र के करीब देखे गए। इन बॉम्बर्स की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए नॉर्वे ने अपने लड़ाकू ‘एफ-१६’ विमान रवाना किए। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर ब्रिटेन ने भी अपने ‘टायफून जेट’ नॉर्वे की दिशा में रवाना किए। रशियन बॉम्बर्स की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए बेल्जियम ने भी अपने लड़ाकू विमान रवाना करने की जानकारी नाटो ने साझा की।

इस घटना के कुछ ही घंटों बाद रशिया के दो ‘टीयू-१६० बॉम्बर्स’ नॉर्वे की अंतरराष्ट्रीय सीमा में दिखाई दिए। इन्हें रोकने के लिए नॉर्वे ने फिर से ‘एफ-१६’ विमानों को रवाना किया। इसी बीच बाल्टिक सी के क्षेत्र में इटली के लड़ाकू विमानों ने रशिया के ‘आयएल-३८’ मेरिटाईम पेट्रोल एअरक्राफ्ट को रोकने की घटना भी सामने आयी। नाटो के राड़ार्स ने ‘ब्लैक सी’ क्षेत्र की सीमा में तीन रशियन मिलिटरी एअरक्राफ्ट्स की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इन विमानों पर नजर रखने के लिए रोमानिया, बल्गेरिया एवं तुर्की ने अपने लड़ाकू विमान रवाना करने की जानकारी नाटो ने साझा की।

नाटो के राड़ार्स नॉर्थ सी से ब्लैक सी के क्षेत्र में रशियन विमानों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे तभी अलास्का की सीमा के करीब रशियन विमानों की गतिविधियां देखी जाने की जानकारी अमरीका के ‘नॉर्थ अमरिकन एरोस्पेस डिफेन्स कमांड’ ने साझा की है।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info