रशिया ने दी युक्रैन का अन्त करने की धमकी – अमरीका की ‘ब्लैक सी’ में अपने विध्वंसक रवाना करने की तैयारी

रशिया ने दी युक्रैन का अन्त करने की धमकी – अमरीका की ‘ब्लैक सी’ में अपने विध्वंसक रवाना करने की तैयारी

रशिया

मास्को/किव्ह – युक्रैन ने डोन्बास में जनता पर लष्करी कार्रवाई की तो इस जनता की सुरक्षा के लिए रशिया द्वारा होनेवाली कार्रवाई से युक्रैन का अन्त होगा, ऐसी धमकी रशिया ने दी है। युक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने कुछ घंटे पहले ही डोन्बास पहुँचकर वहां पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही युक्रैन को नाटो अपना सदस्य बनाए, ऐसा आवाहन भी ज़ेलेन्स्की ने किया। इसके बाद रशिया ने युक्रैन को यह धमकी दी है। इसी बीच रशिया और युक्रैन की सीमा पर तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरीका ने ‘ब्लैक सी’ में अपने विध्वंसक रवाना करने की तैयारी की है।

रशिया और युक्रैन की सीमा पर बीते कुछ दिनों से तनाव चरम स्तर पर जा पहुँचा है। रशिया आरोप लगा रही हैकि, युक्रैन डोन्बास की जनता पर लष्करी कार्रवाई करने की कोशिश में है। इसके लिए रशिया ने युक्रैन की सीमा के करीब टैंकों का जमावड़ा करने की खबरें प्रसिद्ध हो रही हैं। रशिया फिर से वर्ष २०१४ की तरह युक्रैन के पूर्वीय इलाके पर लष्करी कार्रवाई करने की तैयारी में होने का आरोप अमरीका ने लगाया था।

तभी, युक्रैन ने भी डोन्बास के करीब बड़ी संख्या में लष्करी गतिविधियां की हैं। इसके अलावा युक्रैन ने नाटो के साथ ‘मोज़ैक मेस’ नामक युद्धाभ्यास का ऐलान किया है और नाटो के हज़ारों सैनिक युक्रैन पहुँच रहे हैं। इसके अलावा युक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने अपने देश को नाटो की सदस्यता प्रदान हो, यह माँग ड़टकर की है। नाटो की सदस्यता प्राप्त होने के बाद डोन्बास में जारी युद्ध खत्म होगा। क्योंकि, युक्रैन को नाटो की सदस्यता प्राप्त हुई तो रशिया को उचित संदेश पहुँचेगा, यह बात भी ज़ेलेन्स्की ने नाटो के अफसरों से की चर्चा के दौरान स्पष्ट की।

नाटो की सदस्यता प्राप्त करनेवाला युक्रैन आगे डोन्बास में विद्रोहियों पर कार्रवाई कर सकेगा, ऐसा कहा जा रहा है। इस वजह से ज़ेलेन्स्की ने नाटो के सामने रखी माँग पर रशिया की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। ‘डोन्बास की जनता पर कार्रवाई करने का विचार भी युक्रैन ना करे। क्योंकि, डोन्बास में ‘स्रेब्रेनिका’ हुआ तो वहां की जनता की सुरक्षा के लिए रशिया यकीनन दखलअंदाज़ी करेगी। ऐसा हुआ तो युक्रैन का अन्त होगा’, ऐसी धमकी रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के डेप्युटी चीफ ऑफ स्टाफ दिमित्री कोज़ैक ने दी।

वर्ष १९९५ में बोस्निया स्थित ‘स्रेब्रेनिका’ में भीषण हत्याकांड़ हुआ था। इस दौरान आठ हज़ार से अधिक बोस्नियन इस्लामधर्मी मारे गए थे। इसका दाखिला देकर कोज़ैक ने युक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष को धमकाया है। कोज़ैक का जनम भी डोन्बास में ही होने की ओर रशियन माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

तो, रशिया और युक्रैन के बीच तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरीका ‘ब्लैक सी’ में विध्वंसक रवाना करेगी, ऐसी जानकारी अमरिकी समाचार चैनल ने प्रदान की। आवश्‍यकता पड़ने पर अमरीका एक से अधिक विध्वंसक रवाना कर सकती है, यह जानकारी इन गतिविधियों से संबंधित अमरिकी अफसरों के दाखिले से इस समाचार चैनल ने प्रसिद्ध की है।

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info