रशिया की परमाणु पनडुब्बी अमरिकन अड्डे तक पहुंची- रशिया के न्यूज चैनल का दावा

रशिया की परमाणु पनडुब्बी अमरिकन अड्डे तक पहुंची- रशिया के न्यूज चैनल का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को: रशिया की परमाणु पनडुब्बी अमरिका के लष्करी अड्डे तक पहुँच गई है और अमरिका की प्रगत यंत्रणाओं को इसकी भनक भी नहीं लगी है, ऐसी घोषणा रशियन न्यूज़ चैनल ने की है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन अमरिका को रशिया की मारक क्षमता की याद दिला रहे हैं और रशिया के पास पूरी दुनिया को भस्म करने की क्षमता है, ऐसी धमकियां दे रहे हैं| उधर अमरिका के वरिष्ठ लष्करी अधिकारी अपना देश किसी भी चुनौतियों को सामना करने के लिए तैयार है, ऐसा प्रत्युत्तर दे रहे हैं| ऐसी परिस्थिति में रशियन लष्कर से संबंधित इस न्यूज़ चैनल ने रशिया की परमाणु पनडुब्बी अमरिका के तट तक पहुंचकर वापस आने की खबर देकर खलबली मचा दी है|

रशियन नौसेना के बेड़े की अकूला श्रेणी की ‘शहुका-बी’ यह परमाणु पनडुब्बी अमरिका के लष्करी अड्डे के बहुत करीब पहुंची थी| रशियन नौसेना ने किए समुद्री अभ्यास के हिस्से के तौर पर यह पनडुब्बी यहॉं पर तैनात की गई थी| इस पनडुब्बी का वेध लेने में अमरिकन यंत्रणाएं असफल रहीं हैं, इस असफलता की तरफ रशियन न्यूज़ चैनल ने ध्यान आकर्षित किया है| अपनी पनडुब्बी की इस क्षमता का परीक्षण करना यह इस युद्धाभ्यास का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसा इस न्यूज़ चैनल पर बोलते समय रशियन नौसेना के अधिकारी सर्जेई स्टारशिनोव्ह ने कहा है| यह परीक्षण पूरा होने के बाद पनडुब्बी वापस घूमी, ऐसा इस अधिकारी ने कहा है| लेकिन रशिया की यह पनडुब्बी निश्चित रूपसे अमरिका के कौनसे लष्करी अड्डे के पास अथवा कौनसे तट तक पहुंची थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है|

पिछले कुछ दिनों से रशिया और अमरिका एक दूसरे को अपनी लष्करी क्षमता का प्रमाण देकर इशारे दे रहे हैं| रशियन मिसाइलों के हमले से कोई भी देश सुरक्षित नहीं है, ऐसा इशारा रशियन अध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले ही अमरिका को दिया था| रशिया की क्षमता हमें मालूम है और अमरिका किसी भी खतरे का सामना करने के लिए सज्ज है, ऐसा अमरिका के स्ट्रॅटेजिक कमांड के चीफ जनरल जॉन हायटेन ने कहा था| लेकिन अमरिका को भनक न लगने देते हुए रशियन पनडुब्बी अमरिका के लष्करी अड्डे तक पहुँच सकती है, यह सन्देश रशिया के लष्करी न्यूज़ चैनल ने दिया है| यह रशिया की तरफ से अमरिका को दिया गया और एक महत्वपूर्ण इशारा साबित होता है|

कुछ हफ़्तों पहले रशिया का बॉम्बर विमान अमरिका के कैलिफोर्निया तक पहुँचने की बात स्पष्ट हुई थी| उसके बाद रशियन पनडुब्बी के बारे में यह जानकारी सामने आने के बाद उसकी अमरिका में जोरदार चर्चा अपेक्षित है| रशिया का लष्करी सामर्थ्य प्रचंड बढने का दावा कुछ अमरिकी विश्लेषक कर रहे हैं| इससे अमरिका के हितसंबंधों को खतरा निर्माण होने का दावा भी इन विश्लेषकों ने किया है| ऐसी परिस्थिति में रशियन लष्करी चैनल ने दी हुई यह जानकारी अमरिका में खलबली मचाने की कड़ी संभावना है और इस प्रकरण में ट्रम्प प्रशासन को खुलासा करना पड़ सकते हैं, ऐसा दिखाई दे रहा है|

 

(Courtesy: www.newscast-pratyaksha.com)

leave a reply