सौदी के राजा सलमान के राजमहल तक पहुँचे ड्रोन को मार गिराया

सौदी के राजा सलमान के राजमहल तक पहुँचे ड्रोन को मार गिराया

रियाध – सौदी अरेबिया के राजा सलमान के राजमहल तक पहुँचनेमे कामयाब हुए ड्रोन को जवानों ने मार गिराया। सौदी में शनिवार रात ७.५० बजे घटी इस घटना से दुनियाभर मे खलबली मच गयी थी। विश्‍व के प्रमुख वृत्तसंस्थाओं ने यह राजमहल पर हमला है, ऐसी प्राथमिक जानकारी दे दी। लेकीन रविवार को सौदी के यंत्रणाओं ने गलतफहमी के वजह से यह घटना हुई, ऐसा स्पष्ट किया है। इस ड्रोन के वजह से राजा सलमान की सुरक्षा को किसी भी प्रकार का धोखा नही था, उस वक्त वो राजमहल में नही थे, यह भी सौदी की यंत्रणा द्वारा स्पष्ट कर दिया है।

यह ड्रोन अधिकृत नही था और जवानों ने इसे मार गिराया, ऐसा सौदी की राजधानी रियाध के पुलिस अधिकारियों ने कहा है। इस घटना के वक्त सौदी के राजा सलमान राजमहल में नही बल्की दिरिया में अपने फार्म हाऊस पर थे, ऐसा इन पुलिस अधिकारीओं का कहना है। मगर इस ड्रोन के बारे में सौदी के पुलिस अधिकारी जादा जानकारी देने को तैयार नही, ऐसा प्रतित हो रहा है। जगभर की प्रमुख वृत्तसंस्थाओं ने शनिवार को हुए इस घटना के दौरान हुए गोलाबारी का व्हिडिओ प्रसिद्ध कर, यहॉं हमला होने का समाचार दे दिया था।

इस हमले के दौरान राजा सलमान की सुरक्षा के लिए उन्हे अन्य जगह ले जाया गया, ऐसा भी इन वृत्तसंस्थाओं का कहना था। लेकिन इस बात की अभी पुष्टी नही हुई, यह चेतावनी भी इन वृत्तसंस्थाओ ने दे दी थी। रविवार को सौदी की यंत्रणाओ ने इस बारे में खुलासा देने के बाद इस विषय पर हो रही चर्चा थम तो गयी, मगर अभीभी इसका रहस्य और ही बढ गया है। पिछले साल के अक्तूबर महिने में सौदी के जेद्दाह शहर में स्थित शाही महल पर ‘मंसूर अल-आम्री’ नाम के व्यक्ती ने हमला किया था। सुरक्षा दलों के जवानों के हाथो ढेर होने से पहले उसने दोन जवानों को मार दिया और दो को घायल कर दिया था।

इस हमले के बाद सौदी के राजा सलमान और क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद के सुरक्षा का प्रश्‍न गंभीर बन गया था। शनिवार को रियाध स्थित राजा सलमान के राजमहल तक पहुँचने में कामयाब हुए ड्रोन का समाचार देते समय, वृत्तसंस्थाओं द्वारा अक्तुबर में जेद्दाह में हुए इस हमले का संदर्भ दिया जा रहा है। इतना ही नही बल्के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सौदी में शुरू किए क्रांतिकारी सुधारणाओं के कार्यक्रम पर इस देश से तिखी प्रतिक्रिया आ सकती है, इसका भी जिक्र किया जा रहा है।

राजा सलमान और क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने सौदी मे महिलों के घुमने फिरने के उपर लगी कडी पाबंदिया पिछे लेके उन्हे ड्रायव्हिंग लायसन्स मुहयॉं करने की घोषणा की थी। हाल ही में सौदी मे सिनेमा थिएटर्स शुरू कर दी गयी है। यह सारे क्रांतिकारी निर्णय सौदी के कट्टरवादीओ द्वारा स्वीकारे जाने की कोई उम्मीद नही है, ऐसा भी आंतरराष्ट्रीय माध्यमों का कहना है। इस सामाजिक सुधारों के पहले सौदी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कडी कारवाई हुई थी। इसमे सौदी के राजपुत्र और वरिष्ठ अधिकारीओं को हिरासत मे लिया गया था। इन सब की ७० प्रतिशत संपत्ती राजकोष मे जमा कर उसके बदले इन राजपुत्र तथा वरिष्ठ अधिकारीओं को छोड दिया था।

क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद के इस आक्रामक तेवर की वजह से सौदी मे सत्ता का संतुलन बिघड गया है और इस कारण सौदी मे बहोत बडी उथलपुथल हो सकती है, ऐसा विश्‍लेषकों का मानना है। इस को संज्ञान में लेते हुए, शनिवार को हुई घटना और इसके बारे में आ रहे समाचारों के तरफ गंभीरता से देखा जा रहा है।

English  मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info/posts/386155271792963