रशिया से खतरा होनेवाले  यूक्रेन को अमरिका प्रगत हथियार प्रदान करेगा

रशिया से खतरा होनेवाले  यूक्रेन को अमरिका प्रगत हथियार प्रदान करेगा

प्रगत हथियार, प्रदान, कर्ट व्होल्कर, Javelin missile, अमरिका, Russia, रक्षा सहायता, WW3, Ukraine, एलेग्जेंडर झाकरशेन्कोकिव्ह: रशिया द्वारा  पूर्व यूक्रेन के गुटों  को होनेवाली सहायता की पृष्ठभूमि पर अमरिका ने यूक्रेन का हवाई दल तथा नौदल को प्रगट शस्त्रास्त्र प्रदान करने का निर्णय लिया है। एक ब्रिटिश दैनिक को दिये मुलाकात में अमरिका के यूक्रेन में स्थित राजदूत कर्ट व्होल्कर ने यूक्रेन के रक्षा सहायता में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। चार महीनों पहले यूक्रेन को टैन्क को उडा  देनेवाले जैवलिन मिसाइल प्रदान करने की जानकारी अमरिका के विदेश मंत्रालय से दी गई थी।

दो दिनों पहले रशिया के नौदल द्वारा, यूक्रेन के पास होनेवाले ‘सी ऑफ अझौव’ में आक्रामक गतिविधियां शुरु होने की जानकारी अमरिका से दी गई थी। रशियन नौदल की गतिविधियां पूर्व यूक्रेन में शुरू संघर्ष की व्याप्ति बढ़ाने की योजना का भाग होने का दावा अमरिका से किया गया था। उसके बाद यूक्रेन में डोनेत्सक के स्वयंघोषित नेता एलेग्जेंडर झाकरशेन्को को विस्फोट में ढेर होने की जानकारी सामने आयी थी।

झाकरशेन्को की हत्या पर रशिया से तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ रही है और उसे प्रत्युत्तर देने की चेतावनी दी जा रही है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को द्वारा रशिया यूक्रेन पर हमले के लिए तैयारी करने का दावा किया जा रहा था। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन में अमरिकी राजदूत से दिए संकेत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

प्रगत हथियार, प्रदान, कर्ट व्होल्कर, Javelin missile, अमरिका, Russia, रक्षा सहायता, WW3, Ukraine, एलेग्जेंडर झाकरशेन्को

अमरिका ने अब तक यूक्रेन को लगभग २१० जैवलिन मिसाइल दिए हैं और यह मिसाइल दागने वाले ३७ लांचर भी प्रदान किए हैं। यह व्यवहार ४ करोड़ ७० लाख डॉलर्स का होने की बात कही जा रही है। पर इससे व्यतिरिक्त घातक हथियार  प्रदान करने की बात अमरिका ने टाली थी। पर अब अमरिका ने अपनी धारणा में बदलाव करने की तैयारी की है और यूक्रेन को रक्षा सहायता में बढ़ोतरी करने की गतिविधियां शुरू की है।

यूक्रेन की सेना अपने देश की रक्षा कर रहा हैं, इसकी वजह से उन्हें सहायता करना नैसर्गिक होने का दावा व्होल्कर ने किया है।

English मराठी

 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info