‘साउथ चाइना सी’ विवाद से चीन-अमरिका महायुद्ध शुरू होगा – फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया इशारा

‘साउथ चाइना सी’ विवाद से चीन-अमरिका महायुद्ध शुरू होगा – फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया इशारा

मनिला – ‘साउथ चाइना सी’ के क्षेत्र में चीन और फिलिपिन्स में ‘पाग असा’ द्विपों से बना विवाद अभी थमा नही है। ऐसी स्थिति में ‘स्कारबोरो द्विपों’ के मुद्दे पर चीन ने फिलिपिन्स पर हमला किया तो अमरिका हमारी सहायता के लिए आगे आएगी। ऐसा हुआ तो महायुद्ध का विस्फोट होगा’, यह इशारा फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते इन्होंने दिया।

कुछ ही दिन पहले राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने ‘पाग असा’ द्विपों को चीन के सैकडों जहाजों ने घेर रखा था। चीन की चाल पर राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने आपत्ति जताई थी। चीन के जहाजों ने ‘पाग असा’ द्विपों के मुद्दे पर गलती की तो अपने एक इशारे पर फिलिपिन्स की सेना चीन के जहाजों पर आत्मघाती हमलें करेगी, यह धमकी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने दी थी। पिछले तीन वर्षों में चीन के साथ व्यापारी सहयोग बढाने की भूमिका अपनानेवाले राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने चीन को दिए इशारे पर आश्चर्य जताया गया था।

फिलिपिन्स में एक वृत्तसंस्था से बात करते समय राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने ‘साउथ चाइना सी’ में बने तनाव के विषय में अपनी भूमिका रखी। कुछ वर्ष पहले ‘स्कारबोरो शोल’ के द्विपों के फिलिपिनो मछवारों की सुरक्षा के लिए चीन से खतरा बना था। इस दौरान अमरिका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष फिलिपिन्स का पक्ष लेने से दूर रहे थे। लेकिन, अब चीन ने फिलिपिन्स की सुरक्षा को चुनौती दी तो अमरिका इस समुद्री क्षेत्र के विवाद में उतरेगी। ऐसा हुआ तो चीन और अमरिका में महायुद्ध का विस्फोट होगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने कहा है।

साथ ही इन दोनों देशों में युद्ध शुरू हुआ तो परमाणु बम, हायड्रोजन बम का इस्तेमाल होगा और दुनिया में कुछ बी नही बचेगा। हम सब खतम होंगे, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने किया। लेकिन, चीन के साथ फिर एक बार बातचीत करके ‘साउथ चाइना सी’ का विवाद पर हल निकालने की तैयारी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इन्होंने दिखाई है। इसके लिए जल्द ही चीन के राष्ट्राध्यक्ष से भेंट करने के संकेत राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने दिए है।

इस दौरान, ‘साउथ चाइना सी’ के विवाद से अमरिका और चीन में युद्ध शुरू होने का इशारा चीन के सेना अधिकारियों ने पहले ही दिया था। साथ ही इस समुद्री क्षेत्र पर कब्जा करना है तो अमरिका की दो विमानवाहक युद्धपोत चीन को डुबोने होंगे, यह सुझाव भी चीन के सेना अधिकारियों ने रखा था।.

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info