हायपरसोनिक परमाणु मिसाइल ‘लेजर’ की सहायता से ध्वस्त करना संभव – अमरिकी कंपनी का दावा

हायपरसोनिक परमाणु मिसाइल ‘लेजर’ की सहायता से ध्वस्त करना संभव – अमरिकी कंपनी का दावा

वॉशिंगटन – अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियां देखें तो जल्द ही तिसरे विश्‍वयुद्ध की शुरूआत होगी और इस बार दुसरे विश्‍वयुद्ध के दौरान हुए थे उससे भी अधिक मात्रा में परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल होगा, इस बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कडी चिंता व्यक्त की है| लेकिन, अमरिका से विकसित हो रहे ‘लेजर’ तकनीक की सहायता से परमाणु अस्त्र नष्ट करना मुमकिन होगा| हायपरसोनिक परमाणु मिसाइल मार गिराने की क्षमता लेजर यंत्रणा में होने से परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल कम होगा, यह दावा अमरिका की ‘रेथॉन’ इस शीर्ष कंपनीने किया है| यह ऐलान यानी हायपरसोनिक मिसाइल के निर्माण में आगे दौड लगा रहे और अमरिका ने रखा परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल रोकने संबंधी समझौते का प्रस्ताव से इन्कार कर रहे चीन के लिए इशारा होने का दावा अमरिका के विश्‍लेषक कर रहे है|

फिलहाल जीनिव्हा में संयुक्त राष्ट्रसंघ की विशेष बैठक हो रही है| इस बैठक में राष्ट्रसंघ की ‘इन्स्टिट्युट फॉर डिसआर्ममेंट रिसर्च’ (यूएनआईडीआईआर) इस गुट की संचालिका ‘रेनाटा ड्वॅन’ इन्होंने जागतिक स्तर जारी गतिविधियों के विषय पर चिंता व्यक्त की है| पारंपरिक परमाणु अस्त्र प्रतिबंध कानून कानून अब काम का नही रहा है, इसका एहसास ड्वॅन इन्होंने इस दौरान कराया| कई देश परमाणु अस्त्र का निर्माण कर रहे है और अंतरराष्ट्रीय माध्यम इस ओर ध्यान आकर्षित कराने में नाकामयाब हो रहे है, यह आलोचना ड्वॅन ने की| साथ ही दुसरे विश्‍वयुद्ध से भी अधिक परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल होने का खतरा इस दौरान बना है, यह इशारा भी उन्होंने दिया|

राष्ट्रसंघ के अधिकारी परमाणु अस्त्रों को लेकर इशारा दे रहे थे तभी हथियार निर्माण में शीर्ष स्थान पर रहनेवाली ‘रेथॉन’ कंपनी ने बडा ऐलान किया है| ‘रेथॉन’ कंपनी ने प्रसिद्ध किए व्हिडिओ में भविष्य में परमाणु हमलें होने पर यह हमलें नाकाम करने के लिए ‘लेजर यंत्रणा’ सफल हो सकती है, यह दावा कंपनी ने किया है| अमरिकी वायुसेना के भूतपूर्व अधिकारी और वर्तमान में ‘रेथॉन’ कंपनी में लेजर विभाग में का कर रहे ‘इव्हाना हंट’ इन्होंने दुश्मन देशों को इशारा दिया है| ‘यदि आपका देश परमाणु अस्त्र निर्माण करने में बडी मात्रा में निवेश कर रहा है तो अमरिका के अति प्रगत ‘लेजर बीम’ यह परमाणु अस्त्र सटिकता के साथ कांट देंगे| इस वजह से आप दुबारा कभी भी परमाणु हथियार का निर्माण करने का विचार भी नही करेंगे’, ऐसा हंट ने धमकाया है|

अबतक बैलस्टिक मिसाइल परमाणु अस्त्रों से सज्जित करने की दिशा में सभी प्रमुख देशों का कल रहा है| लेकिन, पिछले कुछ महीनों से चीन ने हायपरसोनिक मिसाइलों के निर्माण को प्राथमिकता देकर इसपर परमाणु अस्त्र लगाने के संकेत दिए है| यह हायपरसोनिक मिसाइल आवाज से पाच गुना तेज गति से हमला करते है| यह मिसाइल राडार पर पकडकर उन्हें लक्ष्य करना मुश्किल होता है|

लेकिन, रेथॉन ने प्रसिद्ध की जानकारी के नुसार कंपनी तैयार कर रही अतिप्रगत लेजर बीम यंत्रणा हायपरसोनिक मिसाइल से भी अधिक गतिमान होने की बात कही है| लाइट की गति से हमला करनेवाली लेजर यंत्रणा की तकनीक हायपरसोनिक मिसाइल आसानी से गिरा सकती है, ऐसा इस कंपनी का कहना है| कुछ ही महीनें पहले इस कंपनी ने ड्रोन और मिसाईल नष्ट करने का सफल परिक्षण किया था| वही, हायपरसोनिक मिसाइल गिराने की क्षमता रखनेवाले लेजर बीम फिलहाल निर्माण अवस्था में होने के संकेत ‘रेथॉन’ ने दिए है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info