अगले दस दिनों में ईरान संवर्धित युरेनियम की मर्यादा लांघेगा – ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग का ऐलान

अगले दस दिनों में ईरान संवर्धित युरेनियम की मर्यादा लांघेगा  – ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग का ऐलान

तेहरान – वर्ष २०१५ में पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते का भंग करने का ऐलान ईरान ने किया है| अगले १० दिनों में परमाणु समझौते के तहेत युरेनियम संवर्धन करने पर लगाई मर्यादा ईरान लांघेगा, यह ऐलान ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग ने किया है| इन दस दिनों में ईरान के हाथ में सहजता से ३०० किलो से अधिक संवर्धित युरेनियम जमा होगा, यह दावा आयोग ने किया है| यह ऐलान ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने के निकट ले जा रहा है, यह दावा अमरिकी माध्यम कर रहे है|

ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रवक्ता बेहरूझ कमालवंदी इन्होंने खाडी क्षेत्र की अस्थिरता के लिए अमरिका को जिम्मेदार कहा है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने लगाए प्रतिबंध वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते का भंग कर रहे है, यह आरोप कमालवंदी इन्होंने किया| ‘यदि पहले जैसे ईरान पर लगाए प्रतिबंध पीछे लिए नही गए तो ईरान को भी परमाणु समझौते से पीछे हटने का पूरा अधिकार है’, यह कमालवंदी ने धमकाया है|

अमरिका के कडे प्रतिबंधों का निषेध करने के तौर पर ईरान ने पहले ही अपने युरेनियम संवर्धन की गति बढाई थी| पिछले महीने से ईरान ने युरेनियम संवर्धन चार गुना बढाने की बात पर कमालवंदी ने ध्यान आकर्षित किया है| इसी गति से ईरान अगले २७ जून तक ३०० किलो संवर्धित युरेनियम का भंडार बनाएगा, यह दावा कमालवंदी ने किया| ईरान के भंडार में इतनी तादाद में संवर्धित युरेनियम जमा होना चार वर्ष पहले हुए परमाणु समझौते का भंग होता है| लेकिन यूरोपिय देश ईरान के साथ किए परमाणु समझौते पर कायम रहते है तो यह परमाणु समझौता बचाना संभव है, यह इशारा कमालवंदी इन्होंने दिया|

वर्ष २०१५ में अमरिका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा इन्होंने यूरोपिय देशों के साथ ईरान से परमाणु समझौता किया था| इस समझौते के तहेत अमरिका और यूरोपिय देशों ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध नरम किए और ईरान को बडी तादाद में आर्थिक, व्यापारी सहयोग पेश किया था| लेकिन, इस परमाणु समझौते के पीछे ईरान ने परमाणु बम का निर्माण जारी रखने का आरोप इस्रायल और सौदी अरब ने किया था| डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अमरिका का नियंत्रण हाथ में लेते ही ईरान के साथ किए इस परमाणु समझौते से पीछे हटकर ईरान पर कडे प्रतिबंध लगाए| इस वजसे क्रोधित हुए ईरान ने यह समझौता तोडनी की धमकी देना शुरू किया है|

इस दौरान, परमाणु केंद्र में जमा २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम नागरी इस्तेमाल के लिए काफी होने की बात अंतरराष्ट्रीय परमाणु आयोग ने कही है| यह मर्यादा तोडकर संवर्धित युरेनियम का निर्माण करना परमाणु बम प्राप्त करने के लिए मददगार साबित होता है| इस वजह से ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग ने ३०० किलो से अधिक संवर्धित युरेनियम का भंडार करने का ऐलान करके ईरान परमाणु बम पाने की दिशा में कदम बढा रहा है, यह संदेशा दिया है| ईरान ने परमाणु बम प्राप्त किया तो हम भी शांत नही बैठेंगे, यह घोषणा सौदी अरब ने पहले ही की थी|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info