रशियन परमाणु केंद्र में हुए विस्फोट में ५ वैज्ञानिकों की मौत – विकिरण होने के भय से २५० किलोमीटर के दायरे का इलाका खाली किया

रशियन परमाणु केंद्र में हुए विस्फोट में ५ वैज्ञानिकों की मौत – विकिरण होने के भय से २५० किलोमीटर के दायरे का इलाका खाली किया

मॉस्को/वॉशिंगटन –  पिछले हफ्ते में रशिया के ‘सेवेर्दोविंच’ शह में हुए विस्फोट को लेकर बना रहस्य कम करने की कोशिश रशियन यंत्रणा ने की है| ‘योनोक्सा’ में बने छोटे परमाणु केंद्र के निकट किया गया मिसाइल परीक्षण डरावने तरीके से नाकाम होने से हुए विस्फोट में ५ वैज्ञानिकों की मृत्यु हुई है| रशियन परमाणु ऊर्जा आयोग ने इस दुर्घटना की जानकारी सार्वजनिक की है| यह एक दुर्घटना होने की बात रशियन यंत्रणा ने कही है| वही, रशिया के इस नामाक मिसाइल परीक्षण से अमरिका को सिखने जैसी काफी कुछ है, यह प्रतिक्रिया अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है|

राजधानी मास्को से ४०० किलोमीटर दूरी पर ‘सेवेर्दोविंच’ शहर में ८ अगस्ट की सुबह बडा विस्फोट हुआ था| इस विस्फोट से बडी आवाज होने की बात स्थानियों ने सोशल मीडिया पर कही है| वही, रशियन यंत्रणा इस विस्फोट के आवाज की जानकारी देने से दूर रही थी| इस विस्फोट के बाद घटना की जगह से २५० किलोमीटर दायरे के क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को तुरंत हटाया गया| इसके साथ ही विस्फोट की जगह पर सेना ने कब्जा किया था|

राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने तुरंत ही रक्षामंत्री एवं लष्करी अधिकारियों की बैठक बुलाकर वरिष्ठ अधिकारियों को ‘सेवेर्दोविंच’ रवाना किया था| सिर्फ कुछ ही घंटो में हुए इन घटनाओं की वजह से इस घटना की ओर दुनियाभर के माध्यमों का ध्यान लगा है| इस विस्फोट के एक हफ्ताह पहले ही रशिया में कम से कम दो जगहों पर बडे विस्फोट हुए थे| लेकिन, इन दोनों विस्फोट के बाद इतनी बडी तादाद में लष्करी गतिविधियां देखी नही गई थी| ऐसे में सेवेर्दोविंच विस्फोट के मामले में रशियन सरकार कुछ तो छिपाने की कोशिश कर रही है, यह आरोप ब्रिटिश माध्यमों ने करना शुरू किया है|

इस विस्फोट को लेकर चार दिन चुप्पी रखने के बाद सोमवार के दिन रशियन यंत्रणा ने इस से जुडी पहली जानकारी सार्वजनिक की| वहां पर एक छोटे परमाणु केंद्र के निकट बने लष्करी अड्डे पर मिसाइल का परीक्षण किया जा रहा था| यह परीक्षण नामक हुआ और जगह पर ही बडा विस्फोट हुआ| इस विस्फोट में पांच वैज्ञानिकों की मृत्यु हुई है| सोेमवार के दिन इन वैज्ञानिकों को ‘नैशनल हिरो’ के तौर पर गौरवित किया गया| इस घटना पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने बडी गंभीरता के साथ संज्ञान लिया है, यह दावा भी किया जा रहा है|

इस दौरान, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने रशियन परमाणु केंद्र के निकट हुए इस विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते समय ‘स्कायफॉल’ यह जिक्र किया| ‘रशियन ‘स्कायफॉल’ की वजह से सभी लोगों की चिंता बढ चुकी थी| रशिया की इस नाकामयाबी से अमरिका यकिनन कुख सीख लेगी| लेकिन, हमारे हाथ में रशिया से भी अधिक प्रगत तकनीक है|’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info