राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के साथ शुरू व्यापारयुद्ध का मुद्दा ‘हॉंगकॉंग’ से जोड दिया

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के साथ शुरू व्यापारयुद्ध का मुद्दा ‘हॉंगकॉंग’ से जोड दिया

वॉशिंगटन  – ‘हॉंगकॉंग की समस्या पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग मानवतावादी नजरिए से तुरंत हल निकाल सकते है| उन्होंने हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारियों से भेंट करके बातचीत करने की तैयारी दिखानी होगी’, यह सुझाव अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने रखा है| लेकिन, चीन के राष्ट्राध्यक्ष ऐसा नही करेंगे, यह संकेत भी ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट के जरिए दिए है| लेकिन, जबतक चीन हॉंगकॉंग को लेकर सही निर्णय करता नही, तबतक अमरिका और चीन में व्यापारी बातचीत शुरू नही हो सकेगी, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिया है| इससे अमरिका और चीन में शुरू व्यापारयुद्ध के साथ हॉंगकॉंग का मुद्दा जोड कर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के सामने खडी मुश्किलों में और भी बढोतरी की हुई दिख रही है|

‘हॉंगकॉंग’, व्यापारयुद्ध, शी जिनपिंग, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, आतंकवाद, प्रदर्शन, अमरिका

सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हॉंगकॉंग के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों से मानवतावादी नजरिए से बातचीत करके शी जिनपिंग हल निकाले यह मांग रखी| हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारी हिंसक हुए है और वह आतंकवाद की राह पर आगे जाने का आरोप चीन कर रहा है| साथ ही प्रदर्शन खतम करने के लिए बल का प्रयोग हो सकता है, यह संकेत चीन से दिए जा रहे है| इससे हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारी और भी गुस्सा हुए है और वह उजागर तौर पर चीन को चुनौती दे रहे है|

ऐसी स्थिति में इन प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की तैयारी दिखाकर चीन के राष्ट्राध्यक्ष हॉंगकॉंग की समस्या का हल निकाल सकता है, यह कहकर ट्रम्प ने चीन की मुश्किलें बढाई है| इससे पहले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने इसी समस्या पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष के साथ सीधी बातचीत करने की तैयारी दिखाई थी| लेकिन, चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने आजतक इस तरह प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके समस्या का हल निकाला नही है| इसी लिए चीन ने आजतक अपने देश में हुए प्रदर्शन बल का प्रयोग करके खतम किए थे| ऐसी स्थिति में हॉंगकॉंग के प्रदर्शनकारियों से राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग बातचीत करने की जरा भी संभावना नही|

लेकिन, यह विकल्प ठुकराया तो चीन पर पश्चिमी देशों से हो रही आलोचना की धार और भी बढ सकती है| इसी का लाभ उठाने की तैयारी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की है| फिलहाल अमरिका और चीन में व्यापारीयुद्ध शुरू है और इसे खतम करने के लिए दोनों देश जल्द ही बातचीत करने की उम्मीद है| लेकिन, चीन ने हॉंगकॉंग की समस्या ठीक से संभाली नही तो इस बातचीत के लिए देरी हो सकती है, यह इशारा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन को दिया है| इस वजह से दोनों देशों के बीच बनी व्यापारी समस्या अब राजनयिक समस्या से जुड गई है और यह ट्रम्प का बडा दांव साबित हो सकता है|

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info