बलोचिस्तान में तालिबान प्रमुख अखुंझदा के भाई की हत्या

बलोचिस्तान में तालिबान प्रमुख अखुंझदा के भाई की हत्या

क्वेट्टा/काबुल – पाकिस्तान के बलोचिस्तान की राजधानी क्वेट्टा में एक प्रार्थना स्थान पर किए गए विस्फोट में तालिबान प्रमुख अखुंझदा के सगे भाई की हत्या की गई है| अखुंझदा का भाई हफीज अहमदुल्ला प्रार्थना स्थान का प्रमुख के तौर पर काम कर रहा था| अफगानिस्तान के भूतपूर्व गुप्तचर प्रमुख सालेह ने हफीज की हत्या पाकिस्तान की ‘आईएसआई’ के समर्थन से काम कर रहे चरमपंथी गुट ने करवाई होगी, यह आरोप किया है|

अफगानिस्तान के मुद्दे पर अमरिका और तालिबान में शांतिवार्ता शुरू है| लेकिन आंठ दौर के बाद भी इस शांतिवार्ता से कुछ भी पुख्ता हाथ नही लगा है| अमरिका ने तालिबान के साथ शांति समझौता होने के करीब पहुंचने के दावे किए है| फिर भी इसके आगे इस वार्ता से कुछ ज्यादा प्रगति होने की बात सामने आ नही सकी है| साथ ही अमरिका के साथ समझौता करने के मुद्दे पर तालिबान में अंदरूनी विवाद होने की बात सामने आने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है|

शुक्रवार के दिन किया गया हमला अंदरुनी विवाद का नजिता हो सकता है, यह भी कहा जा रहा है| वर्ष २०१६ में हैबतुल्लाह अखुंझदा ने तालिबान प्रमुख के तौर पर कमान संभाली थी| उसके बाद उसने अपने भाई हफीज अहमदुल्ला को क्वेटा के प्रार्थना स्थान का प्रमुख बनाया था| यह प्रार्थना स्थान तालिबान में बतौर ‘क्वेट्टा शुरा’ के तौर पर जानेवाले गुट का केंद्र समझा जाता है| तालिबान के सदस्य इसी प्रार्थना स्थान में लगातार आते है, यह जानकारी भी सामने आ रही है|

क्वेट्टा में हुई विस्फोट में अखुंझदा के भाई की मौत हुई है और अन्य दो नजदिकी लोग भी गंभीर जख्मी होने की बात कही जा रही है| पाकिस्तानी पुलिस एवं तालिबान ने भी इस घटना का समर्थन किया है| पिछले महीने से अफगानिस्तान में अलग अलग हिस्सों में आतंकियों ने किए हमलों में करीबन १,५०० लोगों की बलि गई है| इनमें से अधिकांश हमलों के लिए तालिबान ही जिम्मेदार है| तालिबान के इतनी बडी तादाद में हमलें शुरू है और फिर भी कतार में अमरिका और तालिबान बातचीत कर रहे है| इस बातचीत में बडी सफलता प्राप्त होने का दावा अमरिका ने किया है|

लेकिन, अफगान सरकार, सुरक्षा यंत्रणा औ जनता को तालिबान के साथ समझौता करने में संतोष नही है| पाकिस्तान से आतंकवाद खतम नही होता तबतक अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता स्थापित नही हो सकती, यह तक्रार अफगान सरकार और सुरक्षा यंत्रणा कर रही है| इस पृष्ठभूमि पर तालिबान प्रमुख के नजदिकी सदस्य की हत्या होना ध्यान आकर्षित करनेवाली घटना साबित होती है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info