अफ्रीका के ‘बुर्किना फासो’ में सात लाख लोग भुखमरी में – ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ का दावा

अफ्रीका के ‘बुर्किना फासो’ में सात लाख लोग भुखमरी में – ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ का दावा

जीनिव्हा – पश्‍चिमी अफ्रीका के बुर्किना फासो में कुल सात लाख से भी अधिक लोग भुखमरी का सामना कर रहे है| इस देश को बडी मानवीय आपत्ति का सामना करना होगा, यह चेतावनी ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ ने दिया है| पिछले कुछ महीनों से बुर्किना फासो में बडा अंतर्गत संघर्ष हो रहा है| सीर्फ छह महीनों में वहां के दो लाख से भी अधिक लोग विस्थापित हुए है| भुखमरी एवं संभावित मानवीय पत्ती के लिए यही संघर्ष कारण साबित हुआ है, यहदावा ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ ने किया है|

‘बुर्किना फासो’, भुखमरी, डेव्हिड बिस्ले, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम, अंतर्गत संघर्ष, ww3, अफ्रीका

‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ के संचालक डेव्हिड बिस्ले ने हाल ही में बुर्किना फासो की यात्रा की| इस यात्रा के बाद अफ्रीकी देशों में बनी भीषण स्थिति की जानकारी देते समय ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ ने भूखमरी के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया| पिछले छह महीनों में बुर्किना फासो में अंतर्गत संघर्ष की तीर्वता लगातार बढ रही है| इसमें आतंकी हमलों के साथ अगवाह, हत्या एवं वांशिक विवाद का भी समावेश है| इस संघर्ष की वजह से वहां के नागरिक बडी संख्या में विस्थापित हुए है और छह महीनों में दो लाख लोगों पर बेघर होने की नौबत आयी है|

लगातार हो रहे संघर्ष की वजह से देश में अस्थिरता का माहौल बना है| पाठशाला, स्वास्थ्य केंद्र और अंतरराष्ट्रीय गुटों के शिविर भी बंद हो चुके है| इससे सरकारी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर से स्थानियों को सही तादाद में सहायता देना कठिनाई से भरा हुआ है, ऐसा ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ ने कहा है| फिलहाल देश में अनाज के भंडार खतम होने के नजदिक है और बुर्किना फासो के नागरिकों को अनाज एवं धान देने के लिए कम से कम ३.५ करोड डॉलर्स की जरूरत है, ऐसा वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के संचालक डेव्हिड बिस्ले ने कहा है|

बुर्किना फासो की जनसंख्या करीबन १.८ करोड है और इनमें से १० प्रतिशत से अधिक बच्चे कुपोषित है, इस बात की ओर भी ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ ने ध्यान आकर्षित किया है|

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info