भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र युद्धभूमि होगी – नाटो के संकेत

भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र युद्धभूमि होगी – नाटो के संकेत

ब्रुसेल्स – अमरिका, रशिया, चीन, फ्रान्स जैसे प्रमुख देश अंतरिक्ष क्षेत्र के संभावित संघर्ष की जोरदार तैयारी कर रहे है| पिछले कुछ वर्षों की अलग अलग घटनाओं से यह बात स्पष्ट हुई है| इसी पृष्ठभूमि पर अब ‘नाटो’ ने भी अंतरिक्ष क्षेत्र को भविष्य की युद्धभूमि घोषित करके हथियारों का इस्तेमाल शुरू करने के संकेत दिए है| दिसंबर महीने में होनेवाली बैठक में इस मुद्दे पर मुहर लगेगी, यह दावा सूत्रों ने किया है|

जुलाई महीने में ब्रिटेन के प्रमुख अभ्यास गुट ‘रॉयर इन्स्टिट्यूट ऑफ इंटरनैशनल अफेअर्स’ (कैथम हाउस) ने नाटो ने अंतरिक्ष क्षेत्र की ओर हुई अनदेखी को लेकर चेतावनी देनेवाला अहवाल प्रसिद्ध किया था| इसमें नाटो के अलग अलग सदस्य देशों ने अंतरिक्ष में लष्करी उपग्रह तैनात किए है और इनमें से किसी एक देश के उपग्रह पर हुआ सायबर हमला नाटो की पूरी यंत्रणा के लिए खतरा बन सकता है, यह दावा किया गया था| इन उपग्रहों पर नाटो का नियंत्रण ना होने की बात अहम बात इस रपट से सामने आयी थी|

इस पृष्ठभूमि पर नाटो की एक बैठक में स्वतंत्र ‘स्पेस पॉलिसी’ को मंजूरी दी गई थी| इसमें अंतरीक्ष में बढ रही हथियारों की स्पर्धा का भी जीक्र किया गया था| इस बैठक में ‘अंतरिक्ष क्षेत्र’ और उसकी सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से चर्चा में रहा था| पर, बैठक में एवं धारणात्मक मसौदे में अंतरिक्ष क्षेत्र का सीधे ‘युद्धभूमि’ जिक्र करने से नाटो दूर रही थी| पर, अमरिका और फ्रान्स जैसे नाटो सदस्य देश इसी नजरिए से जोरदार तैयारी कर रहे है और ऐसे में इस ओर अनदेखा करना नाटो को मुमकिन नही और इसी दिशा में नाटो की तैयारी शुरू होने की जानकारी सूत्रों ने दी|

 

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले वर्ष से ‘स्पेस फोर्स’ एवं ‘स्पेस कमांड’ को मंजूरी दी है और यह कमांड ‘युनिफाईड कॉम्बैट कमांड’ होने का ऐलान भी किया है| इसका मतलब अंतरिक्ष संघर्ष के लिए यह कमांड तैयार है, यही होता है ऐसा दावा विशेषज्ञों ने किया था| अमरिका के साथ ही फ्रान्स ने भी अंतरिक्ष क्षेत्र के बढते संघर्ष का मुद्दा गंभीरता से लेने की बात स्पष्ट हुई थी|

‘फ्रान्स की अंतरिक्ष क्षमता विकसित करने के लिए हाय कमांड फॉर स्पेस का गठन किया जा रहा है| अंतरिक्ष क्षेत्र का लष्करी नजरिए से हो रहा विचार यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है| फ्रान्स के रक्षा विभाग ने अंतरिक्ष विभाग ने अंतरिक्ष एवं लष्करी धारणा के नए बदलाव का मसौदा पेश किया था| इसे मंजूरी देकर अंतरिक्ष क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा स्वीकारने का निर्णय किया गया है’, इन शब्दों में फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने ‘स्पेस फोर्स कमांड’ को मंजुरी दी थी|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info