सीरिया में हुए हमले में ८ ईरानी सैनिकों की मौत – ईरान के वायुसेनाप्रमुख बाल-बाल बचे

सीरिया में हुए हमले में ८ ईरानी सैनिकों की मौत  – ईरान के वायुसेनाप्रमुख बाल-बाल बचे

बैरूत – सीरिया के हवाई एवं लष्करी ठिकानों पर हुए हवाई हमलों में आठ लोग मारे गए है| यह सभी ईरान से जुडे गुट के सैनिक होने का दावा ब्रिटेन स्थित मानव अधिकारी संगठन ने किया| तभी ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् के वायुसेनाप्रमुख जनरल अमिर अली हाजीझादेह इस हमले में बालबाल बचे है, यह दावा इस्रायली वृत्तसंस्था ने किया| इस दौरान, यह हवाई हमलें इस्रायल ने ही किए है, यह आरोप सीरियन माध्यम कर रहे है|

पिछले पांच दिनों में सीरिया के अलग अलग हिस्सों में बडे हवाई हमलें हुए है| सीरियन माध्यमों ने ही इन हवाई हमलों की खबरे प्रसिद्ध की और इस्रायली लडाकू विमानों ने यह हमलें किए है, यह आरोप भी रखे थे| साथ ही इस हमले के दौरान सीरियन लष्करी ठिकानों का एवं ईरान से जुडे गुटों का बडा नुकसान होने की बात सीरियन माध्यमों ने कही है| पर, सीरिया की अस्साद हुकूमत एवं इस्रायली सेना ने अभी इन हमलों से जुडें खबरों की पुष्टी या इन खबरों से इन्कार भी नही किया है|

अब ब्रिटेन स्थित सीरियन मानव अधिकार संगठन ने इस मुद्दे पर एक चौकानेवाली जानकारी सार्वजनिक की है| रविवार देर रात राजधानी दमास्कस के हवाई अड्डे पर हुए हमले में तीन लोग ढेर हुए| दमास्कस के दक्षिणी ओर अगरबा में रिव्होल्युशनरी गार्डस् का हवाई अड्डा है| ईरान के वायुसेनाप्रमुख जनरल हाजीझादेह इस हवाई अड्डे पर मौजूद थे, तभी यह हमलें हुए| इस हमलें में वह बालबाल बचे होने की खबर ईरान की सरकारी वृत्त संस्था ने स्वीकारी है|

तभी, बुधवार रात इराक की सीमा के निकट बौकमालके लष्करी ठिकानों पर हुए हमले में पांच लोग मारे गए| यह सभी ईरान के सैनिक होने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने किया| पर, इस हवाई हमले में ईरान से जुडे हथियारी गुट के सैनिक मारे जाने का दावा सीरियन मानव अधिकार संगठन ने किया है|

ईरान के साथ संभावित मर्यादित संघर्ष टालना मुमकिन नही इस्रायली रक्षादलप्रमुख

जेरूसलम – युद्ध हमेशा ही आखरी विकल्प समझा जाता है| पर, कभी कभी किसी मुद्दे पर सीर्फ युद्ध ही विकल्प बचता है| इस वजह से जब हम युद्ध करने के लिए मजबूर होंगे, उस समय इस्रायल पुरी तैयारी के साथ उतरेगा| इस्रायल का ईरान के विरोध में मर्यादित संघर्ष रोकना नामुमकि है, यह बयान इस्रायल के रक्षादलप्रमुख लेफ्टनंट जनरल एवीव कोशावी ने किया है|

इस्रायल हमेशा ही शत्रु से एक कदम आगे रहा है और इसके आगे भी इस्रायल की यही नीति रहेगी| साथ ही कुछ भी हो पर इस्रायल कभी भी ईरान को इराक में लष्करी अड्डा स्थापित करने नही देगा, यह इशारा जनरल कोशावी ने दिया है|

 

English  मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info