‘कोरोना व्हायरस’ पर नियंत्रण रखने में चीन नाकाम साबित हुआ – शासक कम्युनिस्ट दल के पॉलिटब्युरो का बयान

‘कोरोना व्हायरस’ पर नियंत्रण रखने में चीन नाकाम साबित हुआ – शासक कम्युनिस्ट दल के पॉलिटब्युरो का बयान

बीजिंग – पिछले वर्ष के आखरी दिनों से वुहान शहर से फैल रहे ‘कोरोना व्हायरस’ को रोकने में नाकाम साबित होने की बात चीन की हुकूमत ने स्वीकारी है| राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की अध्यक्षता में सोमवार के दिन शासक कम्युनिस्ट पार्टी के पॉलिटब्युरो की बैठक हुई| इस बैठक के बाद जारी किए गए निवेदन में इस नाकामी की बात स्वीकार करके वर्तमान में चीन में फैल रही बिमारी चीन की यंत्रणा एवं प्रशासन के क्षमता की कसौटी लेनेवाली होने का दावा किया गया है|

दिसंबर महीने में ‘वुहान’ शहर से ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलना शुरू हुआ| इस व्हायरस के कारण चीन में अबतक ४२५ लोगों की मौत हुई है और इस बिमारी ने सीर्फ चीन में ही २० हजार से भी अधिक लोगों को अपनी चपेट में में लिया है| पिछले मात्र २४ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरिजों की संख्या में तीन हजार से भी अधिक बढोतरी हुई है| साथ ही सोमवार के दिन एक ही दिन में इस बिमारी से ६४ लोगों ने दम तोडा है, ऐसी जानकारी चीन की यंत्रणाओं ने साझा की है| ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलना शुरू होते ही चीन ने सीर्फ १५ दिनों में दो विशेष अस्पतालों का निर्माण किया है और इनमें से पहला अस्पताल वुहान शहर में सोमवार के दिन कार्यान्वित हुआ है|

पिछले दो दशकों से तेजी से आर्थिक विकास करके अमरिका और यूरोपिय देशों को चुनौती देनेवाली महासत्ता के तौर पर चीन ने पहचान बनाई थी| पर, प्रगत पश्‍चिमी देशों को अपने सामर्थ्य के प्रदर्शन दिखानेवाला यह देश इस बिमारी का सही तरीके से मुकाबला नही कर सकता, यह बात फिर से साबित हुई है| इस से पहले वर्ष २००३ में ‘सार्स’, ‘बर्ड फ्ल्यू’ की बिमारी फैलने से चीन की हुकूमत पर कडी आलोचना हुई थी| ‘कोरोना व्हायरस’ के फैलने के साथ ही वही बात दोहराई जाती दिख रही है|

मात्र, २४ घंटे पहले चीन ने यह आरोप रखा था की ‘कोरोना व्हायरस’ को लेकर अमरिका दुनिया में घबराहट फैला रही है| पर, इसी चीन ने अब अमरिका के वैद्यकीय विशेषज्ञों के दल को ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी का इलाज खोजने के लिए निमंत्रित करने की बात सामने आयी है| अमरिका पर आरोप करने के बाद कुछ घंटों में ही चीन की हुकूमत ने अपनी नाकामी का स्वीकार करनेवाला निवेदन जारी किया है, यह बात भी ध्यान आकर्षित कर रही है|

‘कोरोना व्हायरस’ पर नियंत्रण स्थापित करने में प्राप्त हुई नाकामी का स्वीकार कर रहे चीन ने ‘लॉकडाउन’ किए गए शहरों की संख्या में बढोतरी करने की जानकारी प्राप्त हुई है| वुहान से सैकडों किलोमीटर दूरी के ‘हैंगझाउ’ एवं ‘तैझाउ’ शहर में मंगलवार से ‘लॉकडाउन’ के आदेश जारी किए गए है| इसी बीच वुहान की जनता में शिकायत के स्वर उठने शुरू हुए है और ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी का असल दायरा सरकार से जारी की जा रही जानकारी से कई गुना अधिक होने की बात कही जा रही है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info