‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी रोकने के लिए इटली के १६ प्रांतों में डेढ करोड से भी अधिक लोग ‘लॉकडाउन’ में – दुनिया के १०३ देश इस महामारी के चपेट में

‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी रोकने के लिए इटली के १६ प्रांतों में डेढ करोड से भी अधिक लोग ‘लॉकडाउन’ में – दुनिया के १०३ देश इस महामारी के चपेट में

रोम – इटली में पीछले २४ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ के १,२०० से भी अधिक मरीज देखें गए है और इनमें से ३६ लोगों की मौत हुई है| इटली में इस महामारी का बढ रहा फैलाव रोकने के लिए प्रधानमंत्री गिसेप कॉन्टे ने रविवारी १६ प्रांत लॉकडाउन करने का ऐलान किया| इटली में डेढ करोड से भी अधिक लोगों को यात्रा करने से मनाई की गई है और ३ अप्रैल तक यह लॉकडाउन बकरार रहेगा, यह बात भी स्पष्ट की गई है| इसी बीच दुनिया के १०३ देशों में कोरोना व्हायरस की महामारी फैलने की बात भी सामने आयी है| लैटिन अमरिका में कोरोना व्हायरस से पहली मौत होने की खबर भी इस दौरान प्राप्त हुई है|

दिसंबर महीने से चीन में ‘कोरोना व्हायरस’ का फैलना शुरू हुआ और अबतक यह एक जागतिक महामारी बनी है और १०० से भी अधिक देशों में कुल एक लाख से भी अधिक लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है| इसीबीच इस महामारी के कारण ३,६५७ लोगों की मौत हुई है और इसमें चीन में सबसे अधिक ३,०९८ लोगों की मौत हुई है| चीन से बाहर सबसे अधिक तेजीसे इस महामारी का फैलाव होनेवाले देशों में दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली का समावेश है| दक्षिण कोरिया में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या ७,३०० से भी ज्यादा हुई है| ईरान में ६,५०० से भी अधिक लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है|

यूरोप के प्रमुख देश इटली में इस महामारी का दायरा तेजी के साथ बढने की बात भी सामने आ रही है| पीछले २४ घंटों में इटली में ‘कोरोना व्हायरस’ के १,२४७ नए मरीज देखें गए है और इसके साथ ही इस महामारी के कुल मरीजों की संख्या छह हजार तक जा पहुंची है| इसी बीच शनिवार के दिन इस महामारी के कारण इटली में ३६ लोगों की मौत हुई है और इसके साथ ही इटली में कोरोना व्हायरस से हुई मौत की संख्या २३३ तक जा पहुंची है| मात्र २४ घंटों में हुई इन घटनाओं से इटली समेत पुरे यूरोप में सनसनी फैली है और यूरोपिय महासंघ ने आपत्कालिन बैठक आयोजित करने के संकेत दिए है|

इटली सरकार ने भी युद्धस्तर पर गतिविधियां शुरू की है और उत्तरी इटली के १६ प्रांतों को सीधे लॉकडाउन करने का ऐलान किया है| रविवार के दिन प्रधानमंत्री कॉन्टे ने किए ऐलान के अनुसार लोम्बार्डी, मॉडेना, वेनिस, अलेक्झांड्रिया और वर्सिली समेत कुल १६ प्रांतों के डेढ करोड से भी अधिक लोगों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए गए है| इन प्रांतों के लोगों को ३ अप्रैल तक शहर या प्रांत छोडकर जाना मुमकिन नही रहेगा| साथ ही ‘लॉकडाउन’ ना हो ऐसे क्षेत्रों के लोगों को भी लॉकडाउन का ऐलान हुए क्षेत्रों में जाने से प्रतिबंधित किया गया है|

चीन के बाद अब इस तरह से देशी जनता को लॉकडाउन करके रखने का यह दुसरा अवसर है| अमरिका, यूरोप समेत अन्य देशों ने बाहर से पहुंच रहे यात्रियों पर एवं बाहर जा रहे लोगों पर निर्बंध लगाए है फिर भी उन्हें लंबे समय के लिए लॉकडाउन करने का निर्णय किया नही है| इसी बीच अमरिका में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण हुई मौत की संख्या १९ हुई है| न्यूयॉर्क में इमर्जन्सी घोषि की गई है| अमरिका के ३० प्रांतों में इस महामारी के लगभग ९५० मरीज देखें जाने की बात स्थानिय यंत्रणा ने साझा की है|

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info