यूरोपिय देशों में कोरोना व्हायरस का कोहराम – इटली में ६३१ लोगों की मौत

यूरोपिय देशों में कोरोना व्हायरस का कोहराम – इटली में ६३१ लोगों की मौत

रोम/बीजिंग – इटली में कोरोना व्हायरस से अबतक कुल ६३१ लोगों की मौत हुई है| इसी बीच इस देश में कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिए मरीजों की संख्या १० हजार से भी अधिक हुई है और यूरोप में इटली इस महामारी का केंद्र बना दिख रहा है| साथ ही दुनिया भर में इस महामारी ने ४,३६० लोगों को बलि किया है और कुल १,१८,२४६ लोगों को चपेट में लिया है| अमरिका जैसे देश में भी कोरोना व्हायरस से २९ लोगों की मौत हुई है और कुल एक हजार से भी अधिक लोग इस महामारी के चपेट में होने की बात स्पष्ट हुई है| अन्य किसी भी देश से अमरिका इस महामारी का डटकर मुकाबला करेगी, यह दावा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कुछ दिन पहले ही किया था|

इटली के सोलाह प्रांतों में छह करोड लोगों की गतिविधियों पर पाबंदी लगाकर कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर कोशिश हो रही है| फिर भी इस महामारी ने इटली में कोहराम मचाया है| ऐसे में इटली अब यूरोप में कोरोना व्हायरस का केंद्र बना है और चीन के बाद इटली में इस महामारी का फैलाव काफी तेज होता दिखाई दे रहा है| एक ही दिन में इटली में इस महामारी के कारण १६८ लोगों की मौत हुई है| इसके साथ ही इटली में कोरोना व्हायरस की बिमारी के कारण हुई मौत का आंकडा ६३१ तक जा पहुंचा है| अगले दिनों में इस में काफी बढोतरी होने की डरावनी संभावना सामने आ रही है| इसी दौरान इटली में फिलहाल १०,१४९ लोग कोरोना व्हायरस की चपेट में है| इटली के कई जगहों पर होटल और रेस्तोरंट बंद रखे गए है और विमानों की उडान भी रद्द की गई है|

इटली की अर्थव्यवस्था पर्यटन क्षेत्र पर काफी मात्रा में निर्भर है और कोरोना व्हायरस के संकट के कारण इटली की अर्थव्यवस्था खतरें में फंस रही है| यूरोप का इस्तेमाल कर रहे देशों में इटली तीसरें क्रमांक की अर्थव्यवस्था है और इससे यूरोपिय देशों को भी नुकसान होगा, यह बात स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगी है| स्पेन में कोरोना व्हायरस से ३५ लोगों की मौत हुई है और कुल १,६२२ लोग पीडित है| जर्मनी की ७० प्रतिशत जनता इस महामारी के चपेट में फंस सकती है, यह बयान करके जर्मन चान्सेलर एंजेला मर्केल ने चौका किया है| यह डर सच साबित हुआ तो कोरोना व्हायरस जर्मनी में लगभग छह करोड लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है|

ब्रिटेन के स्वास्थ्यमंत्री ही कोरोना व्हायरस की चपेट में होने की खबरें प्राप्त हुई है| स्वास्थ्यमंत्री नैडील डॉरिस के संपर्क में रहे ब्रिटीश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य एवं अफसरों की भी वैद्यकीय जांच की जा रही है| ईरान में कोरोना व्हायरस के कारण ३५४ लोगों की मौत हुई है| पर, घोषित हो रहे यह आंकडें असल में कई गुना अधिक होंगे ऐसे डरावने तरिके से कोरोना व्हायरस ईरान में कोहराम मचा रहा है, ऐसा दावा किया जा रहा है| अन्य देश भी कोरोना व्हायरस की महामारी का फैलाव अधिक ना हो, इस लिए युद्धस्तर पर कोशिश करने में जुटें होने की खबरें प्राप्त हो रही है| अपने देश की आधी लोकसंख्या इस महामारी के चपेट में फंस सकती है, यह डर न्यूजीलैंड के वैद्यकीय क्षेत्र के कुछ विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे है|

अमरिका के बोस्टन राज्य में कोरोना व्हायरस का फैलाव सबसे अधिक मात्रा में हो रहा है| न्यूयॉर्क में भी यह महामारी तेज गति में फैल रही है, यह कहा जा रहा है| अमरिका में अबतक इस महामारी के कारण २९ लोगों की मौत हुई है और हजार से भी अधिक लोग इस महामारी से पीडित होने के आंकडे प्राप्त हुए है| अमरिका अन्य किसी भी देश से भी अधिक मजबूती से इस महामारी का फैलाव रोकेगी, यह दावा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था| पर, अमरिकी यंत्रणा भी इस महामारी को समय पर रोकने में असफल हुई है, यही बात अब सामने आ रही है|

English      मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info