‘कोरोना व्हायरस’ के फैलाव पर अमरिका और चीन में बना विवाद तेज

‘कोरोना व्हायरस’ के फैलाव पर अमरिका और चीन में बना विवाद तेज

वॉशिंग्टन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना व्हायरस की महामारी जागतिक मंदी के लिए कारण साबित हो रही है, यह इशारा दिया है| साथ ही यह महामारी जुलाई से अगस्त महीने तक कोहराम मचाती रहेगी, यह चिंता भी ट्रम्प ने जताई| ऐसी स्थिति में इस ‘चायजिन व्हायरस’ के कारण नुकसान हुए उद्योगों को अमरिकी सरकार पुरा सहयोग प्रदान करेगी, यह ऐलान भी ट्रम्प ने किया| उनके इस दावे पर चीन ने आपत्ति दर्ज की है| ऐसे में फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष ने अपने देश में १५ दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है|

दुनिया भर में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या बढकर १,८६,६६५ तक जा चुकी है और इस महामारी के कारण अबतक कुल ७,४६७ लोगों की मौत हुई है| इस महामारी के सबसे अधिक ३,२२६ लोगों की मौत चीन में हुई है. तभी इटली में अबतक २७,९८० लोग इस महामारी के चपेट में फंसे है और २,१५८ लोगों की मौत हुई है| सोमवार के दिन मात्र इटली में कोरोना व्हायरस से ३४९ लोगों की मौत हुई एक ही दिन में इस विषाणु ने एक देश में मचाया यह सबसे बडा संहार साबित हुआ है| इटली में इस मात्रा में मौत होती रही इस देश में कोरोना व्हायरस से हो रही मौत की मात्रा चीन को भी पीछे छोडेगी, यह चिंता व्यक्त की जा रही है| दुनिया भर में यह महामारी कोहराम मचा रही है तभी अमरिकी राष्ट्राध्यक्षों ने कुछ अहम घोषणा किए है|

अगले १५ दिनों के लिए अमरिका में दस से अधिक लोग इकठ्ठा ना हो, यह निवेदन भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है| साथ ही ‘चायनिज व्हायरस’ के कारण अमरिका के कुछ उद्योगों को बडा नुकसान हो रहा है यह कहकर अपना प्रशासन अमरिकी उद्योगों की रक्षा करेगा, यह ऐलान ट्रम्प ने किया है| पर, उन्होंने कोरोना व्हायरस का जिक्र ‘चायनिज व्हायरस’ ऐसा करने से चीन ने कडी आपत्ति दर्ज की है| दुसरों को ताना देने से पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पहले अपने देश की चिंता करें, यह बयान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने किया है|

इससे पहले भी ट्रम्प ने कोरोना व्हायरस को चायनिज व्हायरस कहा था| उस समय भी चीन ने नाराजगी जताई थी| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के साथ ही अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ भी चीन को फटकारते दिखाई दे रहे है| पोम्पिओ ने चीन के स्टेट काउंसिलर यॉंग जेईची से फोन पर बातचीत की| कोरोना व्हायरस अमरिकी सेना ने ही चीन में फैलाया है, यह दावा चीन में कई लोगों ने किया था| इस पर चीन ने कुछ समय के लिए मौन रखा था| इसके बाद अमरिकी विदेशमंत्री ने यॉंग?जेईची को डांट दी है, ऐसा कहा जा रहा है| यह कुछ एक-दुसरे पर आरोप-प्रतिआरोप करने का समय नही है, यह फटकार भी अमरिकी विदेशमंत्री ने उस समय लगाई थी|

इसी दौरान, कनाडा ने भी कोरोना व्हायरस की महामारी को रोकने के लिए अमरिकी नागरिकों के अलावा सभी देशों के यात्रियों को प्रवेश ना देने का निर्णय किया है|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info