रशिया पर मिसाइल हमला करने पर परमाणु हमले का प्रत्युत्तर मिलेगा – रशियन सेना का इशारा

रशिया पर मिसाइल हमला करने पर परमाणु हमले का प्रत्युत्तर मिलेगा  – रशियन सेना का इशारा

मास्को – ‘रशिया या रशिया के मित्रदेशों पर बैलेस्टिक मिसाइल्स छोड़े गए तो उसे रशिया पर किया गया परमाणु हमला समझा जाएगा। ऐसी कार्रवाई पर रशिया से परमाणु हमले से प्रत्युत्तर मिलेगा’, यह इशारा रशिया की सेना ने दिया है। रशियन सेना का यह इशारा अमरीका को लक्ष्य करनेवाला होने का दावा दिया जा रहा है। जून महीने में रशिया ने जारी किए ‘परमाणु प्रतिबंधात्मक नीति’ का यह एक प्रमुख मुद्दा होने की बात कही जा रही है।

परमाणु हमले, मिसाइल हमला

रशिया ने अपनी परमाणु नीति में पहली बार अहम बदलाव किए होने का दावा रशिया के सेना अधिकारी कर रहे हैं। अमरीका ने परमाणु नीति में किए हुए बदलाव और विश्‍वभर में बदल रही गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर रशिया के लिए यह बदलाव करना आवश्‍यक होने की बात कही जा रही है। ‘क्रास्नाया ज़्वेज़्दा’ (रेड स्टार) नामक रशियन सेना के अख़बार में प्रसिद्ध हुए लेख में वरिष्ठ सेना अधिकारी मेजर जनरल आंद्रेई स्टर्लिन और कर्नल अलेक्ज़ांडर ख्रियापीन ने इससे संबंधित जानकारी जारी की।

रशिया की नई परमाणु नीति के अनुसार परमाणु हमले के अलावा मिसाइल हमला होने पर भी परमाणु हमले की तरह प्रत्युत्तर दिया जाएगा, ऐसे बड़े बदलाव रशिया ने अपनी परमाणु नीति में किए हैं। इस पृष्ठभूमि पर ‘रशिया की दिशा में छोड़ा गया कोई भी बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार समझा जाएगा। रशिया के लष्करी-सियासी नेतृत्व के आदेश पर इस मिसाइल हमले पर परमाणु हमले से प्रत्युत्तर दिया जाएगा’, यह बयान रशियन सेना अधिकारी ने किया है।

इस नई परमाणु नीति के साथ रशिया ने अपने शत्रु देशों के लिए ‘रेड लाईन्स’ तय किए हैं। यह रेड लाईन्स तोड़ने की कोशिश होने पर इसके परिणाम गंभीर होंगे, यह इशारा रशिया ने अपनी इस परमाणु नीति से दिया होने की बात रशियन सेना के मुखपत्र ने स्पष्ट की है।

English       मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info