खतरनाक बने ईरान के खिलाफ़ आन्तर्राष्ट्रीय समुदाय एकजूट करें – सौदी के राजा सलमान का आवाहन

खतरनाक बने ईरान के खिलाफ़ आन्तर्राष्ट्रीय समुदाय एकजूट करें – सौदी के राजा सलमान का आवाहन

रियाध – ‘परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम में जुटें एवं आतंकवाद को बढ़ावा दे रहें ईरान से बना खतरा बढ़ रहा है। आन्तर्राष्ट्रीय समुदाय को ईरान के खिलाफ़ सख्त भूमिका अपनानी ही होगी’, ऐसा आवाहन सौदी अरब के राजा सलमान ने किया है। अमरीका में राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प पराभूत होने की खबरें प्राप्त होने पर आत्मविश्‍वास बढ़े हुए ईरान ने, कुछ घंटे पहले ही अरब देशों को धमकाया था। इसके बाद सौदी के राजा सलमान ने जागतिक समुदाय से यह आवाहन किया है। इसी बीच सौदी के उपरक्षामंत्री और अमरीका ने ईरान के लिए नियुक्त किए हुए विशेष दूत की बुधवार के दिन बैठक हुई।

सौदी अरब के राजा सलमान ने सौदी की सलाहकार समिती की सालाना बैठक में बात करते समय ईरान के बढ़ते खतरे से विश्‍व को अवगत कराया। ‘ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में बड़ी मुहिम शुरू की है। ईरान अन्य देशों की राजनीति में दखलअंदाज़ी कर रहा है, आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हैं, सांप्रदायिकता की आग भड़का रहा हैं। ऐसे ईरान के खिलाफ़ जागतिक समुदाय निर्णायक भूमिका अपनाएँ। सर्वसंहारक हथियार और मिसाइल तकनीक प्राप्त करने से ईरान को रोकें’, ऐसा आवाहन राजा सलमान ने इस बैठक में किया।

बीते तीन महीनों में राजा सलमान ने दूसरीं बार ईरान के खतरे के बारे में पूरे विश्‍व को सतर्क करने की कोशिश की है। इससे पहले सितंबर महीने में संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा में भी राजा सलमान ने, ईरान खाड़ी क्षेत्र के देशों में वांशिक दरार का निर्माण कर रहा है, यह आरोप किया था। इसके साथ ही, खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अपने हथियारी गुटों के माध्यम से ईरान खाड़ी में छुपा युद्ध शुरू कर रहा है, यह आरोप भी सौदी के राजा ने किया था। मंगलवार के दिन भी राजा सलमान ने खाड़ी क्षेत्र के तनाव के लिए ईरान को ज़िम्मेदार बताया। वहीं, ईरान ने सौदी के राजा ने रखें आरोप ठुकराए हैं। सौदी के इन आरोपों को किसी भी तरह का आधार ना होने का दावा ईरान ने किया है।

इसी बीच, बीते कुछ दिनों से खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियाँ तेज़ हुईं हैं। अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। हर एक मोरचे पर ईरान की घेराबंदी की जाएगी, यह चेतावनी अमरिकी विदेशमंत्री ने दी है। वहीं, अमरीका ने ईरान के लिए नियुक्त किए हुए विशेषदूत एलियट एम्ब्रेस ने सौदी के उप-रक्षामंत्री प्रिन्स खालेद बिन सलमान से भेंट की है। इनकी बैठक में, खाड़ी क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा अधिक मज़बूत करने के मुद्दें पर दोनों देशों के नेताओं की चर्चा हुई। इस दौरान सौदी के रक्षामंत्री के सलाहकार एवं वरिष्ठ लष्करी अधिकारी मेजर जनरल अब्दुल्लाह ओतेबी और येमन में नियुक्त सौदी के राजदूत भी उपस्थित थे। अमरीका और सौदी के नेताओं की हुई यह बैठक ग़ौरतलब साबित हो रही है।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info