लेबनान सामाजिक विस्फोट से चंद कुछ दिन दूर – लेबनान के केयरटेकर प्रधानमंत्री की चेतावनी

सामाजिक विस्फोट

बैरूत – ‘लेबनान सामाजिक विस्फोट से चंद कुछ दिन दूर है। अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय लेबनान को इस संकट से बाहर निकालने की लिए कोशिशें करें। क्योंकि इस संकट की दहलीज पर खड़े लेबनान में हुए सामाजिक विस्फोट के परिणाम दुनियाभर में दिखाई देंगे’, ऐसी चेतावनी लेबनान के केयरटेकर प्रधानमंत्री हसन दियाब ने दी। लेकिन लेबनीज प्रधानमंत्री की इस चेतावनी पर वर्ल्ड बैंक ने चिंता ज़ाहिर की। वहीं, इस्रायल और इस्रायल की जनता लेबनान को इस आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए तैयार होने का प्रस्ताव इस्रायल के रक्षा मंत्री बेनी गांत्झ ने दिया। कतार ने लेबनीज जवानों को महीने भर का राशन सप्लाई करने की तैयारी दर्शाई है।

लेबनान भीषण अराजकता की दिशा में मार्गक्रमणा कर रहा है। लेबनान की ६० प्रतिशत से अधिक जनता गरीबी रेखा के नीचे गई होने की सनसनीखेज जानकारी सामने आ रही है। लेबनान की मुद्रा का मूल्य ९१ प्रतिशत से नीचे लुढ़का है। लेबनिज जनता परेशान हुई होकर, मार्केट में वस्तुओं के दाम आकाश को छूने का दावा किया जाता है। लेबनान में इंधन की भारी किल्लत निर्माण हुई होकर, पेट्रोल पंपों पर हिंसाचार की घटनाएँ घटित हुईं हैं। जागतिक बैंक ने भी, लेबनान इतिहास की सबसे भीषण मंदी का सामना कर रहा है, यह बता कर उस पर चिंता ज़ाहिर की।

Read more: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/lebanon-pm-warns-of-social-explosion/