तैवान के पक्ष में युद्ध में उतरनेवाले जापान पर चीन परमाणु हमला करेगा – चीनी हुकूमत के अफसरों की धमकी

चीनी हुकूमत के अफसरों की धमकी

बीजिंग – चीन ने तैवान पर हमला किया तो इससे जापान के लिए भी उतना ही खतरा हो सकता है, ऐसा कहकर जापान ने तैवान के लिए युद्ध में उतरने के इशारे दिए हैं। इस पर आगबबूला हुए चीन ने जापान को सीधे परमाणु हमला करने की धमकी दी है। चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों ने यह धमकी प्रसिद्ध की है और जापान आत्मसमर्पण करने तक इस देश पर परमाणु बम गिराए जाएँगे, ऐसा इशारा चीनी अधिकारी ने एक वीडियो के माध्यम से दिया है। इसके लिए चीन अपनी परंपरागत परमाणु नीति में बदलाव करे, यह माँग इस अफसर ने की है।

चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हुए पांच मिनिटों के इस वीडियो में जापान को धमकाया गया है। ‘तैवान का चीन में विलय करने की कोशिशों के विरोध में जापान ने अपने विमान या विध्वंसक एवं एक सैनिक भी भेजा तो चीन केवल गोलीबारी करके शांत नहीं बैठेगा। बल्कि जापान से युद्ध शुरू करेगा। परमाणु बम गिराकर जापान पर हमला करने की शुरूआत होगी और जब तक जापान किसी शर्त के बिना आत्मसमर्पण नहीं करता तब तक चीन के परमाणु बम के हमले जारी रहेंगे’, ऐसी धमकी इस वीडियो के माध्यम से दी गई है।

इस वीडियो के अन्त में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अपने परमाणु नीति में बदलाव करे, यह माँग भी की गई है। ‘तैवान की सुरक्षा के लिए अपनी सेना रवाना करने का ऐलान करना जापान के लिए लाभदायी नहीं होगा, ऐसी कीमत चुकाने के लिए इसे मज़बूर करना पड़ेगा, इसके लिए चीन अपने परंपरागत परमाणु नीति, रणनीति में बदलाव करे। पहला परमाणु हमला नहीं करेंगे, चीन की इस नीति से जापान को अलग करें’, ऐसी सिफारिश इसमें की गई है।

रविवार के दिन चीन के सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया गया था। ‘लियुझून टालू’ नामक चीनी सेना के चैनल ने यह वीडियो तैयार किया है। कुछ ही घंटों बाद यह वीडियो हटाया गया था। लेकिन, इसके बाद चीन के शांक्सी प्रांत के कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों ने यह उकसानेवाला वीडियो फिर से पोस्ट किया। इस वजह से अप्रत्यक्ष पद्धति से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी तैवान का विलय करने की एवं जापान पर परमाणु हमला करने की धमकी दे रही है, ऐसा दावा पश्‍चिमी माध्यम कर रहे हैं।

कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ने दो दिन पहले ही तैवान के लिए युद्ध में उतरने का ऐलान करनेवाले जापान को धमकाया था। तैवान की सुरक्षा के लिए जापान ने हस्तक्षेप किया तो चीन के विरोध में होनेवाले युद्ध में जापान की काफी बुरी हार होगी और असह्य परिणामों का सामना करने पड़ेगा, यह इशारा चीन के मुखपत्र ने दिया था। चीन के लष्करी सामर्थ्य के सामने जापान टिक नहीं सकेगा, यह दावा भी चीनी मुखपत्र ने किया था।

English   मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info