ईरान युरेनियम का संवर्धन ९० प्रतिशत तक ले जा सकता है – ईरान के राष्ट्राध्यक्ष की घोषणा

युरेनियमचे संवर्धन, युरेनियम का संवर्धन

तेहरान – ‘ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था फिलहाल २० से ६० प्रतिशत तक युरेनियम का संवर्धन कर रही है। लेकिन आनेवाले समय में अगर ईरान के नेतृत्व को जरूरत प्रतीत हुई, तो ईरान इसी संवर्धन को ९० प्रतिशत तक भी ले जा सकता है’, ऐसी सनसनी मचानेवाली घोषणा ईरान के निवर्तमान राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने की। इसके द्वारा, ईरान परमाणु बम निर्माण के बहुत ही करीब पहुँचा होने का संदेश ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने देने का दावा किया जाता है। ऐसे समय, परमाणु समझौते के मुद्दे पर वियना में जारी चर्चा को ईरान ने रोका होने की खबरें आ रही हैं।

ईरान की कैबिनेट बैठक को संबोधित करते समय राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने ९० प्रतिशत युरेनियम संवर्धन का ऐलान किया। उसी के साथ, पश्चिमी देशों की ईरानविरोधी हरकतों की रोहानी ने आलोचना की। ईरान का फोर्दो न्यूक्लियर प्लांट बंद करने की पश्चिमी देशों ने कोशिशें की। लेकिन फिलहाल यह न्यूक्लियर प्लांट अधिक तेज़ी से काम कर रहा होने का दावा राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने किया। ईरान सन २०१५ के परमाणु समझौते के लिए उत्तरदाई ना होने के कारण, परमाणु तंत्रज्ञान हासिल करने की अलग-अलग संभावनाओं पर विचार कर रहा है, ऐसा रोहानी ने जताया।

Read more: http://www.newscast-pratyaksha.com/hindi/iran-could-increase-uranium-enrichment-to-90-percent/