अफ़गानिस्तान में बायडेन प्रशासन ने की हुई गलतियों की वजह से ‘अमरिकन्स’ का खून बहेगा – सिनेटर टेड क्रूज़ की आलोचना

वॉशिंग्टन/काबुल – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अफ़गानिस्तान के मुद्दे पर बड़ी गलतियाँ की हैं और उनकी गलतियों की वजह से भविष्य में अमरिकी नागरिकों का खून बह सकता है, ऐसी तीखी आलोचना सिनेटर टेड क्रूज़ ने की है। अफ़गानिस्तान से वापसी करने का समर्थन करते समय राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने यह कहा था कि, अल कायदा के खत्म होने के बाद उस देश में सेना की तैनाती की ज़रूरत नहीं है। लेकिन, बीते कुछ दिनों में अल कायदा फिर से सक्रिय होने के एवं आतंकी हमलों का खतरा बढ़ने के इशारें लगातार दिए जा रहे हैं। सिनेटर क्रूज़ ने यह ड़र व्यक्त करके इसके लिए बायडेन को ज़िम्मेदार ठहराया।

टेड क्रूज़

अफ़गानिस्तान से वापसी करने के मुद्दे पर अमरीका की संसदिय समिती के सामने विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन की सुनवाई हुई। इसके बाद बायडेन प्रशासन के ‘अफ़गान डिज़ास्टर’ को लक्ष्य करने के लिए सिनेटर क्रूज़ ने तीव्र आलोचना की। क्रूज़ ने बायडेन प्रशासन के चार निर्णयों पर ध्यान आकर्षित किया है और यह निर्णय अमरीका की सुरक्षा के नज़रिये से नुकसानकारक साबित होगा, यह इशारा भी दिया है। ‘अमरिकी एवं अफ़गान नागरिकों की रिहाई से पहले ‘बगराम हवाई अड्डे’ का कब्ज़ा छोड़ना पहली बड़ी गलती थी। आज से १०० वर्ष बाद इस घटना को ‘वॉर कॉलेजेस’ में सबसे बड़ी सामरिक भूल के तौर पर सिखाया जाएगा’, यह दावा क्रूज़ ने किया।

टेड क्रूज़

बायडेन प्रशासन ने हज़ारों अमरिकी और अफ़गान नागरिकों को तालिबान के हवाले छोड़ दिया। केवल इतना ही नहीं, बल्कि अरबों डॉलर्स का अमरिकी रक्षा सामान तालिबान को बहाल किया। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल करके तालिबान अगले दिनों में अमरिकी नागरिकों को शिकार बनाएगी, यह चिंता सिनेटर क्रूज़ ने व्यक्त की। अफ़गानिस्तान से रिहा हो रहे अमरिकी और अफ़गान नागरिकों की सूचि तालिबान को देने का निर्णय बड़ा भयंकर था। साथ ही रिहा किए गए अफ़गान नागरिकों में ‘चाईल्ड ब्राईडस्‌’ यानी कई नाबालिग वधुओं का भी समावेश होने की एवं लैंगिक उत्पीड़न के मामलों की जानकारी सामने आयी है, यह भी क्रूज़ ने कहा।

अमरिकी विदेशमंत्री ने इस सुनवाई के दौरान इन बातों को कबूल किया है, यह दावा भी सिनेटर क्रूज़ ने किया। बायडेन प्रशासन के यह सभी निर्णय उनकी अकार्यक्षमता और भयानक विचारधारा दर्शाती है। प्रशासन की इन बड़ी गलतियों की वजह से भविष्य में अमरिकी नागरिकों का खून बहने की दुर्भाग्यशाली घटनाएं दिखाई दे सकती हैं, ऐसी तीखी आलोचना भी सिनेटर क्रूज़ ने की है। ‘तालिबान की हुकूमत क्रूर आतंकियों की है और वह कभी भी नागरी समाज का हिस्सा होनवाले देश की सरकार नहीं बना सकती। उल्टा बायडेन प्रशासन ने अफ़गानिस्तान में की हुई भयानक गलतियों की वजह से तालिबान और अल कायदा का अमरिकन्स पर आतंकी हमले होने का खतरा अब अधिक बढ़ा है’, यह इशारा भी क्रूज़ ने दिया है।

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info