ईरान-इस्रायल युद्ध कब का शुरू हो चुका है – ईरान के विदेश मंत्रालय

तेहरान – ‘ईरान और इस्रायल के बीच कभी से युद्ध शुरू हुआ है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह करने के लिए इस्रायल ने हमले किए। परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की, ईरान की जनता को लक्ष्य किया। यह और कुछ नहीं बल्कि युद्ध ही है’, ऐसा बयान ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खातिबज़ादेह ने किया है। साथ ही खाड़ी क्षेत्र के सभी संकटों के लिए इस्रायल ही ज़िम्मेदार है, यह आरोप भी उन्होंने लगाया।

युद्ध केव्हाच सुरू, विदेश मंत्रालय

इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने चार दिन पहले संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में बोलते समय खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया था। इसके अलावा परमाणु समझौते की मर्यादा पार करनेवाले ईरान को परमाणु अस्त्रों से सज्जित होने से रोकने के लिए इस्रायल तैयार है, यह इशारा प्रधानमंत्री बेनेट ने दिया था। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस्रायल का साथ दे, यह आवाहन बेनेट ने किया था। इस्रायल के प्रधानमंत्री ने आम सभा के अवसर पर ईरान पर हमला करने का इशारा दिया है, यह दावा खाड़ी क्षेत्र के माध्यमों ने किया।

युद्ध केव्हाच सुरू, विदेश मंत्रालय

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबज़ादेह ने इस्रायली प्रधानमंत्री की धमकियों का जवाब दिया। ईरान और इस्रायल के बीच काफी पहले युद्ध शुरू हो चुका है, यह दावा खातिबज़ादेह ने किया। इसके लिए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीते दो वर्षों में इस्रायल ने ईरान के खिलाफ की हुई हरकतों का ज़िक्र किया। नातांज़ परमाणु प्रकल्प में संदिग्ध विस्फोट, परमाणु वैज्ञानिक फखरीज़देह की हत्या, ऐसे इस्रायल ने ईरान के खिलाफ शुरू किए हुए युद्ध के संकेत खातबिज़ादेह ने दिए।

युद्ध केव्हाच सुरू, विदेश मंत्रालय

इसके अलावा इस्रायल ने वियना में परमाणु समझौते की वार्ता बिगाड़कर पश्‍चिमी देशों को ईरान के खिलाफ उकसाया। इसके ज़रिये इस्रायल ने ईरान और पश्‍चिमी देशों के बीच युद्ध भड़काने की कोशिश की, यह आरोप भी खातिबज़ादेह ने लगाया। इसके साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सवाल खड़ा करने वाले इस्रायल के बेड़े में सैंकड़ों परमाणु बम मौजूद होने का दावा ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया।

‘ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद फैलाया है, यह आरोप लगाया जाता है लेकिन, आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं हो सकता। खाड़ी क्षेत्र के सभी संकटों के लिए इस्रायल ही दोषी है’, यह आरोप भी खातिबज़ादेह ने लगाया।

इसी बीच, ईरान और इस्रायल के बीच छुपा युद्ध शुरू हो चुका है, यह दावा अमरिकी अखबार ने पहले ही किया था। ईरान और इस्रायल पर्शियन खाड़ी से भूमध्य समुद्र तक यात्रा करने वाले एक-दूसरे के मालवाहक एवं र्इंधन वाहक जहाज़ों को लक्ष्य कर रहे हैं। यह छुपा युद्ध ही है, ऐसा इशारा वर्णित अखबार ने दिया था।

English मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info