रशिया ने यूक्रैन में हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ाई

किव – यूक्रैन की राजधानी पर कब्ज़ा करके वहां पर मिसाइल विरोधि यंत्रणा तैनात करने के लिए रशिया ने जोरदार सैन्य कार्यवाही जारी रखी है| इस संघर्ष के दौरान रशिया ने यूक्रैन के साथ चर्चा करने की तैयारी दिखाई| लेकिन, इससे पहले यूक्रैन की सेना को हथियार डालने पडेंगे, यह इशारा रशिया ने दिया है| यूक्रैन इसके लिए तैयार ना होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं| रशिया के कब्ज़े से राजधानी किव को मुक्त कराने के लिए यूक्रैन के सैन्य दल राजधानी की ओर बढ़ने लगे हैं, ऐसा दावा इस देश के रक्षा मंत्रालय ने किया है|

हमलों की तीव्रता

रशिया के हमलों में यूक्रैन का पुख्ता कितना नुकसान हुआ, इस पर माध्यमों में अलग-अलग जानकारी प्रसिद्ध हो रही है| रशिया के हज़ार से अधिक सैनिक यूक्रैन की सेना ने मार गिराए हैं, यह दावे यूक्रैन का रक्षा मंत्रालय कर रहा है| साथ ही कुछ रशियन सैनिकों को हमारी सेना ने हिरासत में लिया है, यह ऐलान भी यूक्रैन के रक्षा मंत्रालय ने किया| रशिया की सीमा से यूक्रैन में दाखिल हो रही अतिरिक्त सेना को यूक्रैन की सेना ने भगाया, ऐसा यूक्रैन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है|

यूक्रैन यह दावे कर रहा है, फिर भी वास्तव में रशियन वायुसेना और थलसेना के हमलों के सामने टिके रहना यूक्रैन की सेना के लिए अधिकाधिक कठिन हो रहा है| राजधानी किव के अधिकांश हिस्से पर रशियन सेना ने कब्ज़ा किया है| इसके साथ ही रशियन सेना अब राजधानी किव में हवाई सुरक्षा यंत्रणा तैनात करने की तैयारी में होने की खबरें प्रसिद्ध हुईं थी|

रशियन लड़ाकू विमान और मिसाइलों के हमलों की वजह से यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की को बंकर में सुरक्षित कर ने का निर्णय यूक्रैन की सेना ने लिया| ऐसी स्थिति में रशिया से राजधानी किव पर कब्ज़ा करने के यूक्रैन की सेना के दावे झूठे हैं| रशियन सेना ने यूक्रैन के नागरी इलाकों को भी लक्ष्य किया है, यह आरोप लगाए गए हैं|

‘रशिया ने यूक्रैन पर हमला नहीं किया बल्कि, यूक्रैन की तटस्थता खत्म करने की कोशिश कर रही सरकार से इस देश को बचाने के लिए रशिया सैन्य कार्यवाही कर रही है’, ऐसा बयान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने ऐलान किया था कि, हम रशिया से चर्चा करने के लिए तैयार हैं| यह प्रस्ताव रशिया ने स्वीकार किया है|

इसके अनुसार बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में उच्च स्तरीय शिष्टमंड़ल भेजने की तैयारी रशिया ने की है| लेकिन, इस चर्चा से पहले यूक्रैन की सेना हथियार डाल दे, यह मॉंग रशिया ने की| इस वक्त यूक्रैन इसके लिए तैयार ना होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं| बल्कि, रशियन सेना को हम टक्कर दे रहे हैं, ऐसे यूक्रैन के रक्षा मंत्रालय के दावे स्थिति को अधिक बिगाड़नेवाले साबित हो रहे हैं|

रशियन हमले के सामने यूक्रैन बेबस हो गया है, इसके बावजूद अमरीका एवं नाटो ने यूक्रैन के लिए रशिया के साथ युद्ध शुरू करना मुमकिन नहीं होगा, यह बात अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार की है| रशिया पर लंबे समय तक असर करनेवाले सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाकर रशिया को कमज़ोर बनाने की तैयारी हमने की है, ऐसा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा| इससे अगले दिनों में रशिया भले ही कमज़ोर हो जाए तब भी इससे यूक्रैन के भयंकर संकट को दूर नहीं किया जा सकता, यह स्पष्ट दिख रहा है|

इसी बीच, रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग से फोन पर यूक्रैन के मसले पर चर्चा की| चीन रशिया के पीछे ड़टकर खड़ा होने का वादा इस दौरान चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने किया होने का वृत्त है|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info