यूक्रैन में ‘नो फ्लाय ज़ोन’ घोषित करनेवालों को युद्ध में उतरे देश मानेंगे

- रशियन राष्ट्राध्यक्ष का इशारा

‘नो फ्लाय ज़ोन’

मास्को – किसी अन्य देश ने यूक्रैन में ‘नो फ्लाय ज़ोन’ का ऐलान किया तो उसने यूक्रैन के युद्ध में प्रवेश माना जाएगा, ऐसी और एक कड़ी चेतावनी रशिया ने दी है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यह इशारा देकर ‘नो फ्लाय ज़ोन’ का ऐलान करनेवाला देश किसी भी संगठन का सदस्य क्यों ना हो तब भी उसकी परवाह नहीं की जाएगी, ऐसा कहा है| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने अमरीका और नाटो के समक्ष यह माँग करके इससे इन्कार करने के कारण अमरीका और नाटो की आलोचना की थी| इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष का यह इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है|

यूक्रैन के शहरों पर रशियन वायुसेना के जोरदार हमले जारी हैं| इन हमलों में यूक्रैन में शहरों का बड़ा नुकसान हुआ है और इसके भयंकर परिणाम युक्रैन को भुगतने पड़ रहे हैं| कुछ अवसरों पर यूक्रैन की सेना और वायुसेना रशियन विमान और हेलीकॉप्टर्स गिराने के दावे कर रहे हैं| लेकिन, इसका रशिया की वायुसेना पर असर नहीं पडा है| पर, रशिया ने यूक्रैन के दो शहरों में युद्धविराम का ऐलान किया| फिर भी वहां पर हमलें हो रहे हैं, यह आरोप यूक्रैन लगा रहा है|

‘नो फ्लाय ज़ोन’

ऐसी स्थिति में यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने अमरीका और नाटो को यूक्रैन में नो फ्लाय ज़ोन घोषित करने का आवाहन किया| ऐसा हुआ तो यूक्रैन की हवाई सीमा में उड़ान करनेवाले हर विमान को गिराने का अवसर अमरीका और नाटो को मिलेगा| लेकिन, यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष की यह माँग स्वीकार करके रशिया के साथ युद्ध का ऐलान करने के लिए अमरीका और नाटो तैयार नहीं हैं| उन्होंने यह माँग नहीं मानी है, इसलिए यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने अमरीका और यूरोपिय देशों की भी आलोचना की है|

इस पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने सख्त इशारा देकर नो फ्लाय ज़ोन का ऐलान करनेवाला देश इस युद्ध में उतरा है, यह माना जाएगा, ऐसा इशारा दिया| यह ऐलान किसी देश ने किया तो रशिया उस पर कार्रवाई करेगी, फिर वह किसी भी संगठन का सदस्य होने के बावजूद उसकी परवाह नहीं की जाएगी, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिया है| रशिया का यह इशारा नो फ्लाय ज़ोन की संभावना ही खत्म करनेवाला है| इस वजह से यूक्रैन अब रशिया विरोधि युद्ध में अकेला पड जाने की बात फिर से स्पष्ट हुई है|

English      मराठी 

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info