पश्‍चिमी देश यूक्रैन का युद्ध भड़का रहे है – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का आरोप

मास्को/किव/वॉशिंग्टन – रशिया की यूक्रैन पर कार्रवाई सफल हुई, ऐसा ऐलान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया| किसी भी स्थिति में हमारे खिलाफ स्प्रिंगबोर्ड की तरह यूक्रैन का इस्तेमाल होने ना देने का उद्देश्य रशिया ने सामने रखा था और यह सफल हुआ, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया| तो, पश्‍चिमी देश अब भी यूक्रैन में संघर्ष भड़का रहे हैं, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने लगाया| इसी बीच वर्चुअल माध्यम से अमरिकी संसद को संबोधित करते हुए यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने इस क्षण यूक्रैन को अमरीका की ज़रूरत होने की बात कहकर अपनी मॉंगों की सूचि अमरीका के सामने रखी है|

रशिया ने यूक्रैन की राजधानी किव पर मिसाइल हमले करने के वीडियोज् बुधवार को सामने आए थे| यूक्रैन के हमलों की तीव्रता कायम रखकर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यह सैन्य मुहिम सफल होने का ऐलान किया| इसी बीच इस युद्ध के लिए रशिया नहीं, बल्कि यूक्रैन को रशिया के खिलाफ इस्तेमाल करने की मंशा रखनेवाले पश्‍चिमी देश ज़िम्मेदार हैं, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने लगाया| यूक्रैन का युद्ध अब पश्‍चिमी देश ही भड़का रहे हैं| पश्‍चिमी देशों ने रशिया में नागरी संघर्ष भड़काने की साज़िश शुरू की है| लेकिन, पश्‍चिमी देशों ने अब तक रशिया को जाना नहीं है| इस पूरे संघर्ष की वजह से रशिया अधिक बलशाली बनेगी, यह विश्‍वास राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने व्यक्त किया|

रशिया का यूक्रैन पर कब्ज़ा करने का इरादा नहीं है| लेकिन, आनेवाले दौर में यूक्रैन परमाणु हथियार प्राप्त कर सकता है| ऐसी स्थिति में यूक्रैन पर सैन्य कार्रवाई करने के अलावा अन्य विकल्प ही रशिया के सामने नहीं था, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने स्पष्ट किया| पश्‍चिमी देशों को ताकतवर और सार्वभौम रशिया को नहीं देखना चाहते| इसी कारण रशिया के खिलाफ यह सारी गतिविधियॉं जारी होने का आरोप रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया| इसी बीच, क्या सैन्य मुहिम सफल होने का ऐलान करके राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूक्रैन से वापसी करने की तैयारी की है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है| लेकिन, अमरिकी कांग्रेस के सामने वर्चुअल माध्यम से बोलते समय यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने फिर से आक्रामक रवैया अपनाया है|

यूक्रैन नाटो का सदस्य बन नहीं सकेगा, ऐसा कहकर रशिया के साथ समझौता करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने बुधवार को अलग रवैया अपनाया| अमरीका पर हुए पर्ल हार्बर, ९/११ हमले का दाखिला देकर यूक्रैन हररोज़ ऐसे हमलों का सामना कर रहा है, ऐसा ज़ेलेन्स्की ने कहा| हमें इसी क्षण आपकी सहायता की जरुरत है| यूक्रैन में मौत का कहर रोकने के लिए अमरीका सहायता प्रदान करें, यह मॉंग राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने की| तथा, अमरीका यूक्रैन में नो फ्लाई ज़ोन का ऐलान करे, यह मॉंग ज़ेलेन्स्की ने फिर से उठाई|

यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष की ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित करने की मॉंग मंजूर होने की संभावना नहीं है क्योंकि, इससे तीसरे विश्‍वयुद्ध का विस्फोट होगा, यह ड़र अमरीका के कुछ लोगों ने व्यक्त किया है| लेकिन, यूक्रैन को हथियारों की आपूर्ति करने के मुद्दे पर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष अहम ऐलान करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है| इससे यूक्रैन का युद्ध अधिक तीव्र होगा, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं|