पूर्व यूक्रैन के क्रामाटोर्स्क पर हुए मिसाइल हमले में ५० की मौत

- इस मामले को लेकर रशिया और यूक्रैन का एक-दूसरें पर आरोप

क्रामाटोर्स्क

मास्को/किव – पूर्व यूक्रैन के डोनेत्स्क प्रांत में क्रामाटोर्स्क रेल स्थानक पर मिसाइल हमले में ५० लोग मारे गए और १०० से अधिक घायल हुए हैं| शुक्रवार को हुए इस हमले में यूक्रैन ने ‘टॉच्का-यू’ मिसाइल का इस्तेमाल किया, ऐसा आरोप रशिया ने लगाया है| लेकिन, यूक्रैन और पश्‍चिमी देशों ने दावा किया है कि, यह हमला रशिया द्वारा किया गया है और इसके विरोध में तीव्र शब्दों में निषेध किया है| रशिया के रक्षा विभाग ने इस हमले का वृत्त स्पष्ट शब्दों में खारिज किया और यह घटना उकसाने की कोशिश होने का बयान किया|

पिछले कुछ दिनों में रशिया ने पूर्व यूक्रैन में कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रीत करने की जानकारी सामने आयी थी| पूर्व यूक्रैन के डोनेत्स्क और लुहान्स्क प्रांतों पर पूरा कब्ज़ा करने की योजना रशिया ने बनायी है, यह दावा यूक्रैन एवं पश्‍चिमी देशों के विश्‍लेषकों ने किया है| इस पृष्ठभूमि पर गुरूवार का यह भीषण हमला ध्यान आकर्षित कर रहा है| पूर्व यूक्रैन में हमलों की तीव्रता बढ़ने से स्थानीय नागरिकों ने भारी मात्रा में स्थानांतरण करना शुरू किया है| इसके लिए तकरीबन चार हज़ार नागरिक रेल स्थानक पर इकठ्ठा हुए थे|

क्रामाटोर्स्क

इस स्टेशन पर ट्रेन पहुँचने से पहले दो मिसाइल इस स्टेशन एवं इलाके से टकराए| हमले के कुछ ही मिनिटों में यूक्रैन के अधिकारियों ने यह हमला रशिया ने करने का दावा किया| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने भी रशिया की आलोचना करके यह देश शैतान है और इसने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं, यह आरोप भी लगाया| हमले के लिए इस्तेमाल किए गए मिसाइल पर रशियन भाषा में ‘फॉर चिल्ड्रन’ लिखा गया था, इसके फोटो भी यूक्रैन की यंत्रणाओं ने प्रसिद्ध किए हैं|

क्रामाटोर्स्क

रेल स्थानक पर हुए इस हमले के लिए ‘टॉच्का-यू’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है| पिछली सदी में रशिया ने विकसित किए हुए इन मिसाइलों का इस्तेमाल रशिया और यूक्रैन दोनों करते हैं| इससे पहले मार्च में डोनेत्स्क में हुए अन्य हमले में भी इसी मिसाइल का इस्तेमाल करने का दावा रशिया ने किया था| क्रामाटोर्स्क रेल स्थानक पर हुए इस हमले में रशिया का हाथ होने का आरोप रक्षा विभाग ने ठुकराया| शुक्रवार को रशियन सेना ने क्रामाटोर्स्क में कोई भी सैन्य कार्रवाई नहीं की, यह रशियन प्रवक्ता ने कहा| लेकिन, यूक्रैन और पश्‍चिमी देशों ने रशिया पर आरोप लगाना जारी रखा है और शुक्रवार का हमला रशियन अत्याचारों का स्पष्ट उदाहरण होने का आरोप भी लगाया|

इसी बीच, पूर्व यूक्रैन में संघर्ष दूसरे विश्‍वयुद्ध की याद दिलाएगा, ऐसा बयान यूक्रैन के विदेशमंत्री दिमित्रि कुलेबा ने किया है| इस संघर्ष में बड़ी संख्या में टैंक, तोप, बख्तरबंद वाहन एवं लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल होगा और रशिया ने इस संघर्ष की योजना बनायी है, यह दावा भी यूक्रैन के विदेशमंत्री ने किया|

English    मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info