यूक्रैन को लंबे समय तक हथियारों की आपूर्ति करने की दिशा में अमरीका की गतिविधियॉं

हथियारों की आपूर्ति

वॉशिंग्टन/किव – रशिया-यूक्रैन युद्ध लंबे समय तक जारी रहने के लिए अमरीका ने जोरदार गतिविधियॉं शुरू की हैं| अमरीका के रक्षा विभाग ने देश की प्रमुख शस्त्र निर्माण करनेवाली कंपनियों की बैठक का आयोजन किया है| अमरीका की उप-रक्षामंत्री कैथलिन हिक्स की अध्यक्षता में यह बैठक होगी| इसमें यूक्रैन को लगातार हथियारों की आपूर्ति होती रहे, इसके लिए अमरिकी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के अलावा इसे गति प्रदान करने के निर्देश दिए जाएँगे, यह दावा सूत्रों ने किया| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन यूक्रैन के लिए अतिरिक्त ७५ करोड़ डॉलर्स की रक्षा सहायता का ऐलान करेंगे, यह जानकारी अमरिकी माध्यमों ने प्रदान की है|

पिछले कुछ दिनों में रशिया ने पूर्व यूक्रैन के डोनेत्स्क और लुहान्स्क प्रांतों पर पूरा कब्जा करने के लिए नए से सैन्य मुहिम चलाने की बात कही जा रही है| इसी बीच आग्नेय यूक्रैन के मारिपोल पर पूरा कब्ज़ा करने की कार्रवाई भी अंतिम चरण में है| यह दोनों मुहिमें सफल हुईं तो रशिया फिर से राजधानी किव और करीबी हिस्सों पर हमले करेगी, ऐसे इशारे दिए जा रहे हैं| यूक्रैन युद्ध में रशिया रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करेगी, यह ड़र भी व्यक्त किया जा रहा है| इस पृष्ठभूमि पर अमरीका और ब्रिटेन ने यूक्रैन को बड़ी मात्रा में रक्षा सहायता प्रदान करने की तैयारी शुरू की है|

हथियारों की आपूर्ति

अमरीका के रक्षा विभाग ने बुधवार को आयोजित की हुई बैठक इसी का हिस्सा समझा जा रहा है| इस बैठक में ‘लॉकहीड मार्टीन’, ‘रेथॉन’, ‘बोईंग’, ‘नॉथ्रॉप ग्रुमन’ ‘जनरल डायनॅमिक्स’ जैसी कंपनियों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है| अमरीका ने पिछले साल से यूक्रैन को भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति की है| इसमें ‘जैवलिन’ टैंक विरोधी मिसाइल, विमान विरोधी ‘स्टिंगर मिसाइल’, हथियारबंद वाहन, ड्रोन्स, तोप, रायफल्स का समावेश है| अगले दो सालों तक यह आपूर्ति जारी रखने की अमरीका की योजना है और इसके लिए शस्त्र निर्माण करनेवाली कंपनियों को आवश्यक निदेश दिए जाएँगे, ऐसे संकेत सूत्रों ने दिए हैं|

रक्षा विभाग द्वारा शस्त्र निर्माण करनेवाली कंपनियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है, तो अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन द्वारा यूक्रैन को ७५ करोड़ डॉलर्स की अतिरिक्त रक्षा सहायता का ऐलान किया जाएगा| अमरीका के प्रमुख माध्यमों ने यह वृत्त जारी किया है| वाईट हाऊस के दाखिले से दिए गए इस अखबार में नई रक्षा सहायता में ड्रोन्स, टैंक और हेलीकॉप्टर का समावेश होने की बात कही गई|

हथियारों की आपूर्ति

रशिया-यूक्रैन युद्ध शुरू होने के साथ ही अमरीका ने यूक्रैन को १.७ अरब डॉलर्स रक्षा सहायता प्रदान की है| इसमें पांच हज़ार से अधिक ‘जैवेलिन मिसाइल्स’ और डेढ़ हज़ार से अधिक ‘स्टिंगर्स’ का समावेश है| बायडेन के नए ऐलान के बाद यह सहायता ढ़ाई अरब डॉलर्स तक जाएगी, ऐसा कहा जा रहा है| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की लगातार हथियारों की बड़ी सहायता की मॉंग कर रहे हैं और इसे पूरा करने के लिए अमरीका ने सबसे अधिक पहल करने की बात नई गतिविधियों से सामने आ रही है| अमरीका के अलावा अब ब्रिटेन ने भी रक्षा सहायता बढ़ाने की गतिविधियों को गतिमान किया है| अगले कुछ दिनों में यूक्रैन के सैनिकों का एक दल प्रशिक्षण के लिए ब्रिटेन पहुँचेगा, यह जानकारी भी सूत्रों ने प्रदान की|

इसी बीच, रशिया ने पूर्व यूक्रैन के इलाकों पर हमलों की तीव्रता बढ़ाई है| इसी दौरान मारिपोल शहर पर पूरा नियंत्रण पाने के लिए आक्रामक गतिविधियॉं शुरू की हैं| मंगलवार को यूक्रैन की सेना के एक हज़ार से अधिक सैनिकों को मारिपोल से गिरफ्त में लेने का बयान रशिया के रक्षा विभाग ने किया है| लेकिन, यूक्रैन ने इस वृत्त से इन्कार किया है|

मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info