यूक्रैन में रशिया के सैन्य अभियान का नया चरण शुरू

- विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव

मास्को/किव – यूक्रैन में रशिया के सैन्य अभियान का नया चरण शुरू हुआ है, यह जानकारी देश के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने साझा की| रशिया ने पूर्व यूक्रैन के सभी इलाकों पर एक ही समय पर व्यापक हमले किए हैं| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने भी ‘बैटल ऑफ डोन्बास’ की शुरूआत होने के साथ ही यह निर्णायक जंग होने का बयान किया है| इसी बीच, मारिपोल की फैक्टरी में आश्रय लेने वाले यूक्रैन के सेना दल को रशिया ने प्रदान की हुई अवधि खत्म हुई और रशिया ने सीमित कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं|

सैन्य अभियान

पूर्व यूक्रैन के डोनेत्स्क और लुहान्स्क प्रांतों के इलाके ‘डोन्बास’ नाम से जाना जाता हैं| किसी समय कोयला और लोहे की खदानों से भरे इस क्षेत्र में रशियन वंश के नागरिकों की तादात काफी ज्यादा थी| साल २०१४ में संघर्ष के दौरान रशिया समर्थक गुटों ने इस क्षेत्र के एक तीहायी क्षेत्र पर कब्ज़ा भी किया था| यूक्रैन पर कार्रवाई करने से पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इसी क्षेत्र में यूक्रैन की सरकार नरसंहार कर रही है, यह आरोप लगाया था| इसकी वजह से इस क्षेत्र पर नियंत्रण पाना रशिया की यूक्रैन मुहिम के लिए निर्णायक चरण माना जा रहा है|

सोमवार को रशियन फौज ने डोन्बास के करीब ५०० किलोमीटर इलाके पर हमले शुरू किए| रशियन सेना के लगभग ७० बटालियन इस अभियान में शामिल हुए हैं और मिसाइलों के अलावा तोपें, टैंक्स, रॉकेटस् और मॉर्टर्स के जोरदार हमले होने लगे हैं| रशियन सूत्रों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार पिछले २४ घंटों में यूक्रैन की सेना के हज़ार से ज्यादा ठिकानों पर तुफानी हमले किए गए हैं| इनमें सैन्य दल, रक्षाबलों की चौकियॉं, हथियारों के भंड़ार, ईंधन डिपो, बख्तरबंद गाड़ियों का समावेश है|

सैन्य अभियान

रशिया के विदेशमंत्री लैवरोव ने रशिया के अभियान का नया चरण शुरू होने की जानकारी साझा की| ‘यूक्रैन में रशिया के इस सैन्य अभियान का नया चरण शुरू हुआ है| रशिया ने शुरू की हुई इस कार्रवाई का यह बड़ा अहम पल है| रशिया ने अपने कार्रवाई के उद्देश्यों का पहले ही ऐलान किया था| अब डोनेत्स्क और लुहान्स्क पर कब्ज़ा इसी का हिस्सा है’, इन शब्दों में लैवरोव ने नई कार्रवाई की जानकारी प्रदान की|

यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने भी रशिया के नए हमलों पर ध्यान आकर्षित किया| रशियन दलों ने ‘बैटल ऑफ डोन्बास’ की शुरूआत की है और इसकी तैयारी काफी लंबे समय से जारी थी, ऐसा झेलेन्स्की ने कहा है|

सैन्य अभियान

पूर्व यूक्रैन में ‘बैटल ऑफ डोन्बास’ की शुरूआत होने के साथ ही अमरीका एवं ब्रिटेन और नेदरलैण्डस् ने यूक्रैन को भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति करने का ऐलान किया|

अमरीका ने यूक्रैन की सेना को प्रशिक्षण देने का ऐलान किया है| ब्रिटेन ने यूक्रैन को नए मिसाइल और ‘मिसाइल लौंचर्स’ भेजने का ऐलान किया| ऐसे में नेदरलैण्डस् ‘हेवी वेपनरी’ रवाना करेगा, यह जानकारी सरकार ने साझा की| कुछ दिन पहले जर्मनी ने यूक्रैन को एक अरब डॉलर्स के हथियार प्रदान करने के संकेत दिए थे|

English     मराठी

इस समाचार के प्रति अपने विचार एवं अभिप्राय व्यक्त करने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://twitter.com/WW3Info
https://www.facebook.com/WW3Info